जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड अंतर्गत लालड़ीह स्थित माटी कला भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड के 22 पंचायतों के पदाधिकारी, अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित हुए.
बैठक में विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, वरिष्ठ नेता कानू सामंत और विक्टर सोरेन सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य 18 अगस्त को आयोजित होने वाली दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की विनम्र श्रद्धांजलि महा रैली और स्थानीय विधायक सह राज्य के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना सभा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करना था.
प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू ने सभी पंचायत अध्यक्षों और सचिवों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ समय पर पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं. बैठक में बाबूलाल मुर्मू, खुदीराम हसदा, दशमत सोरेन, मंटू महतो,विकास मजूमदार,एम.डी.जलील, बबलू हुसैन, सुशील मार्डी सहित 22 पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
























