जेबी लाइव,रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड संपर्क कार्यालय में सोमवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2 सितंबर 2025, मंगलवार को माझी परगना महाल भवन में आयोजित होने वाली विधानसभा उपचुनाव तैयारी बैठक को लेकर रणनीति बनाना था.
पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ जीत-हार का सवाल नहीं है बल्कि संगठन की ताकत दिखाने का अवसर है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ-स्तर तक जनता से संपर्क करने और संगठन की नीतियों को लोगों तक पहुँचाने का आह्वान किया.
बैठक में चारों प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए. बैठक में विस्तार से चर्चा करते हुए यह तय किया गया कि आगामी उपचुनाव की तैयारी को मजबूती देने के लिए प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा. साथ ही यह निर्णय लिया गया कि 2 सितंबर की तैयारी बैठक में पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं की भी व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.
उपचुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव संगठन के लिए बेहद अहम है. ऐसे में पार्टी के सभी स्तरों पर संगठन को मजबूत करते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता दिखाई जाएगी. कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि एकजुट होकर उपचुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किया जाएगा.
एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं. चुनावी तैयारी केवल शीर्ष नेतृत्व तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हर प्रखंड और हर पंचायत तक इसका असर दिखना चाहिए. सभी कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव को लेकर पूरी मजबूती और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया.
बैठक में घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चन्द्र हांसदा, गुड़ाबंदा प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशीला टुडू, महिला प्रखंड अध्यक्ष छाया रानी साव, मालती मुर्मू, काजल डॉन, विकाश मजुमदार, गणेश टुडू, बाबूलाल मुर्मू, खुदीराम हांसदा, पालू राम हेंब्रम, भरत मुर्मू, बिमल मार्डी, सुशील मार्डी, कमल मंडल, सुखलाल हांसदा, अम्पा हेंब्रम, बिनोद चौबे, दुर्गा मुर्मू, बबलू हुसैन, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा, जुझार सोरेन, धीरेन पाल, रिंकू सिंह, काला सरकार, निमाई कालिंदी, अमर सिंह पूर्ती, सुजॉय सिंह, सुनील कुमार मुर्मू, प्रकाश टुडू, प्रकाश निषाद, सागर पानी, सौरव बोस, सब्यसाची चौधरी, राजा सिंह, श्याम बांद्रा, अंकुर कावरी, बलराम मार्डी, आनन्द बिजॉय सोरेन, धीरेन पातर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
























