- शूटिंग के लिए घर से निकली थी 18 वर्षीय तमन्ना सिंह, मुसाबनी से पुलिस ने किया बरामद
- सोशल मीडिया और डांस कार्यक्रमों से जुड़ी है युवती
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती तमन्ना सिंह को पुलिस ने 8 दिन बाद सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार युवती 28 फरवरी 2026 को घर से शूटिंग करने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, परंतु कहीं कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने इस मामले में सोनारी थाना में 6 मार्च को सन्हा दर्ज कराया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तकनीकी सेल की मदद से युवती की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया। पुलिस की सक्रियता से आखिरकार युवती का पता लगाने में सफलता मिली।
इसे भी पढ़ें : Muri : मुरी में जेएलकेएम नेता अर्जुन महतो को श्रद्धांजलि, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी विदाई
शूटिंग के लिए निकली युवती के लापता होने से परिवार परेशान
जांच के दौरान मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी क्षेत्र में छापेमारी कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस युवती को थाना लेकर आई, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। युवती के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तमन्ना सिंह सोशल मीडिया पर रील बनाने के साथ-साथ भोजपुरी गीतों में डांस शूटिंग और विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेती है। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवती अपने डांस और इवेंट पार्टनर विक्की कुमार के साथ स्वेच्छा से घूमने गई थी। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद मामले को शांत कर दिया है।























