Share

Potka : बड़ा भूमरी में नव कुंज महोत्सव का शुभारंभ, 301 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा गांव

  • नौ दिनों तक 24 पहर हरिनाम संकीर्तन, बंगालओड़िशा और झारखंड की 60 कीर्तन मंडलियां लेंगी हिस्सा
  • देव सभा और झांकियों ने बढ़ाया महोत्सव का आकर्षण

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका प्रखंड के बड़ा भूमरी गांव में नवजागरण समिति के तत्वावधान में आयोजित नव कुंज महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य और श्रद्धामय माहौल में किया गया। महोत्सव की शुरुआत 301 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा से पहले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याओं और श्रद्धालुओं ने पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। रास्ते भर लोगों ने श्रद्धा के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया और भगवान के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन को लेकर गांव में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, दुकानदार को निशाना बनाकर चार राउंड गोलियां चलाईं

301 कन्याओं की कलश यात्रा से महोत्सव का भव्य आगाज

समिति के सदस्यों ने बताया कि बड़ा भूमरी में वर्ष 1968 से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन लगातार किया जा रहा है और इस वर्ष 58वां कीर्तन आयोजन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। वहीं नव कुंज महोत्सव का यह तीसरा वर्ष है, जो लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। इस अवसर पर नौ दिनों तक 24 पहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। खास बात यह है कि इस महोत्सव में पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और झारखंड से लगभग 60 कीर्तन मंडलियां भाग लेने पहुंची हैं। ये मंडलियां नौ अलग-अलग स्थानों पर भक्ति संकीर्तन प्रस्तुत करेंगी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर ‘वीणापाणि पाटागार’ के 90 वर्ष पूरे, उत्सव और खेल से गूंजा शहर

60 कीर्तन मंडलियों के साथ नौ दिनों तक चलेगा हरिनाम संकीर्तन

महोत्सव स्थल पर श्रद्धालुओं और दर्शकों के आकर्षण के लिए देव सभा का भी विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें रामायण, महाभारत, कृष्ण लीला और विष्णु पुराण से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए भूत बंगला और मेंटल हॉस्पिटल जैसे आकर्षक झांकी स्थल भी बनाए गए हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कलश यात्रा और उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, पोलटू मंडल, मुखिया पानो सरदार, देवी कुमारी भूमिज, पंचायत समिति सदस्य छवि दास और अन्य कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में भक्ति भावना जागृत करना और गांव में एकता, भाईचारा, सुख-समृद्धि तथा शांति का संदेश फैलाना है।

Leave a Comment

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में 2,90,458 मामलों का हुआ निपटारा और 46.60 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन डायन प्रथा, नशा, ट्रैफिकिंग

  • जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन
  • डायन प्रथा, नशा, ट्रैफिकिंग और पलायन जैसे सामाजिक मुद्दों पर न्यायिक जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर द्वारा सिदगोड़ा टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन और राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष सह एडमिनिस्ट्रेटिव जज (जमशेदपुर जजशिप) न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और सदस्य सचिव झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री रंजना अस्थाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एन दास समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने धनबाद और रांची डालसा द्वारा आयोजित नेशनल लोक अदालत की वर्चुअल जानकारी ली और जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में दर्दनाक हादसा, कार की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत

न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि लोक अदालत विवादों के निपटारे का एक न्यायिक मंच है। आजकल जमीन, बैंक, बिजली बिल या अन्य मामलों में विवाद सामान्य हो गया है। लोक अदालत में आपसी समझौते के माध्यम से केसों का निपटारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ यदि लोगों तक नहीं पहुंचे तो उनका उद्देश्य अधूरा रह जाता है। इसलिए योजनाओं के प्रचार-प्रसार और न्यायिक जागरूकता के लिए पंचायतों में पारा लीगल वॉलंटियर्स (अधिकार मित्र) लगाए गए हैं, जो वंचित एवं पीड़ित लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : प्रधानमंत्री मोदी ने कई रेलवे परियोजनाओं का किया उद्घाटन, यात्री सुविधाओं और संपर्क व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने डायन प्रथा को कुरीति बताते हुए कहा कि इसकी आड़ में निर्दोष लोगों की हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने जागरूकता को इस प्रथा को रोकने का सबसे कारगर उपाय बताया। साथ ही नशा कारोबार पर रोक लगाने की भी अपील की और कहा कि आजकल नशा का प्रचलन बढ़ रहा है, जिससे कई दुष्प्रभाव उत्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने ट्रैफिकिंग और बच्चों के गायब होने की गंभीर समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। इसके अलावा पलायन और दुष्कर्म जैसी सामाजिक चुनौतियों पर न्यायिक दृष्टिकोण से समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें : Muri : आंदोलनकारियों को सम्मान और अधिकार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – सुदिव्य सोनू

न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाना सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां आवंटित राशि का 80-90 प्रतिशत खर्च कर योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने पारा लीगल वॉलंटियर्स (अधिकार मित्र) के योगदान की सराहना की, जो कोर्ट में चल रहे मामलों में लोगों को न्याय दिलाने में सहायक बन रहे हैं। कार्यक्रम का स्वागत भाषण झालसा की सदस्य सचिव रंजना अस्थाना ने दिया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले में योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की जानकारी साझा की।

इसे भी पढ़ें : Potka : बड़ा भूमरी में नव कुंज महोत्सव का शुभारंभ, 301 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा गांव

राज्यस्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर में 1030 लाभुकों के बीच कुल 33 करोड़, 43 लाख, 13 हजार 34 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मंच पर 12 लाभुकों को सांकेतिक रूप से वितरण किया। इसके अलावा दुर्घटना के 9 क्लेम चेक पीड़ित परिवार को प्रदान किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 18 स्टॉल लगाए गए, जिनमें जेएसएलपीएस, कल्याण विभाग, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, उद्यान विभाग, सहकारिता, गब्य, पशुपालन, मत्स्य, स्वास्थ्य, श्रम विभाग, डीआरडीए, डीएलएए और आधार केंद्र शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, दुकानदार को निशाना बनाकर चार राउंड गोलियां चलाईं

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि समेत सभी गणमान्य लोग व्यवहार न्यायालय परिसर पहुंचे, जहां पौधारोपण कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। इसके बाद नेशनल लोक अदालत के सभी बेंचों का निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जमशेदपुर के सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में कुल 2,90,458 मामलों का निपटारा हुआ, जिसमें 46,60,31,946 रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। इसमें 12,266 कोर्ट केस और 2,78,192 प्रीलिटिगेशन केस शामिल थे। लंबित मामलों के निपटान के लिए जमशेदपुर कोर्ट में 13 बेंच और घाटशिला अनुमंडल कोर्ट में 3 बेंच गठित की गई थीं। इस आयोजन ने न्यायिक जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक कुरीतियों को रोकने और योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Jamshedpur : बर्मामाइंस में दर्दनाक हादसा, कार की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत

स्टार टॉकीज के पास हुआ हादसा, मां के साथ भाई का इंतजार कर रहा था बच्चा सीसीटीवी में कैद हुआ

  • स्टार टॉकीज के पास हुआ हादसा, मां के साथ भाई का इंतजार कर रहा था बच्चा
  • सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान स्टार टॉकीज के पास रहने वाले आरुष के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरुष अपनी मां के साथ अपने बड़े भाई को लेने के लिए गया था और वहीं खड़ा होकर उसका इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक कार वहां से गुजरी और बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : प्रधानमंत्री मोदी ने कई रेलवे परियोजनाओं का किया उद्घाटन, यात्री सुविधाओं और संपर्क व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

मां के सामने मासूम को कार ने कुचला

टीएमएच में डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। इलाज के दौरान ही बच्चे ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बच्चे को कुचलने वाली कार टुइलाडुंगरी गोलमुरी निवासी जसप्रीत सिंह चला रहा था, जो अपने पिता परमजीत सिंह की कार लेकर जा रहा था। इसी दौरान बच्चा कार की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे का वीडियो पास के एक भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है, जिसे पुलिस जांच के लिए खंगाल रही है।

Kharagpur : प्रधानमंत्री मोदी ने कई रेलवे परियोजनाओं का किया उद्घाटन, यात्री सुविधाओं और संपर्क व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

अमृत स्टेशन योजना के तहत तमलूक और हल्दिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास तीसरी रेल लाइन और नई सिग्नलिंग प्रणाली शुरू

  • अमृत स्टेशन योजना के तहत तमलूक और हल्दिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास
  • तीसरी रेल लाइन और नई सिग्नलिंग प्रणाली शुरू

जेबी लाइव, रिपोर्टर

खड़गपुर : शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से वर्चुअल माध्यम के जरिए कई महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से पूर्वी भारत में रेल अवसंरचना को मजबूती मिलने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित तमलूक रेलवे स्टेशन और हल्दिया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया। दोनों स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां बेहतर प्रतीक्षालय, साफ-सुथरे प्लेटफॉर्म, दिव्यांगजनों के लिए सुगम पहुंच, विस्तृत परिसंचरण क्षेत्र और आकर्षक नया स्वरूप तैयार किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन सुविधाओं से यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और नागरिक भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Muri : आंदोलनकारियों को सम्मान और अधिकार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – सुदिव्य सोनू

अमृत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों को मिला आधुनिक स्वरूप

रेल संपर्क को और मजबूत करने के उद्देश्य से बेलदा रेलवे स्टेशन और दांतान रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन भी राष्ट्र को समर्पित की गई। इस नई लाइन के शुरू होने से इस सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी और यात्री व मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता में वृद्धि होगी। इसके अलावा कलाईकुंडा रेलवे स्टेशन से कनिमाहुली रेलवे स्टेशन के बीच ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली की भी शुरुआत की गई है। इस आधुनिक प्रणाली से ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए संचालन क्षमता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। रेलवे के अनुसार इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बेहतर संपर्क व्यवस्था विकसित होगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Muri : आंदोलनकारियों को सम्मान और अधिकार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – सुदिव्य सोनू

स्मार्ट सिटी आवास में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों से मंत्री ने की अहम चर्चा आंदोलनकारियों को पेंशन और

  • स्मार्ट सिटी आवास में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों से मंत्री ने की अहम चर्चा
  • आंदोलनकारियों को पेंशन और आरक्षण बढ़ाने पर सरकार का विचार

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मुरी : मुरी में झारखंड सरकार के नगर विकास, खेलकूद, युवा कार्य एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान और अधिकार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शनिवार सुबह स्मार्ट सिटी स्थित अपने आवास पर उन्होंने झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक कर आंदोलनकारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारियों के प्रति संवेदनशील हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार सकारात्मक पहल कर रही है। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें सम्मान पेंशन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बैठक में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की, प्रभारी अनथन लकड़ा और शिमोने तिग्गा सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Potka : बड़ा भूमरी में नव कुंज महोत्सव का शुभारंभ, 301 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा गांव

आंदोलनकारियों की समस्याओं पर मंत्री ने की अहम बैठक

बैठक के दौरान मंत्री सुदिव्य सोनू ने यह भी कहा कि आंदोलनकारियों के आश्रितों को सीधी नियुक्ति देने में फिलहाल कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, लेकिन सरकार इस दिशा में समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षैतिज आरक्षण को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की योजना पर विचार किया जा रहा है, जिससे आंदोलनकारियों के पुत्र-पुत्री और आश्रितों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी आंदोलनकारियों को जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर 50-50 हजार रुपये सम्मान पेंशन देने, रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने और उनकी स्मृति में झारखंड आंदोलनकारी कॉरिडोर बनाने जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा की। इस दौरान आंदोलनकारियों ने 10 मार्च से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को समाप्त करने की जानकारी दी, जिस पर मंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। आंदोलनकारियों ने भी हेमंत सोरेन सरकार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Adityapur : आदित्यपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, दुकानदार को निशाना बनाकर चार राउंड गोलियां चलाईं

चूना भट्ठा मुख्य सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने दी पुलिस को चुनौती, पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा

  • चूना भट्ठा मुख्य सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने दी पुलिस को चुनौती, पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना करीब 1:45 बजे चूना भट्ठा मुख्य सड़क स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक बैट्री की दुकान पर हुई, जहां दो बाइक सवार बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। उस समय दुकान पर रवि मौजूद था, जिसे निशाना बनाकर अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोग सहम गए और अफरातफरी मच गई। हालांकि रवि ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दुकान के अंदर छिपकर अपनी जान बचा ली, जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और कई दुकानदारों ने कुछ समय के लिए अपनी दुकानें भी बंद कर दीं।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर ‘वीणापाणि पाटागार’ के 90 वर्ष पूरे, उत्सव और खेल से गूंजा शहर

दिनदहाड़े फायरिंग से बाजार में मची अफरातफरी

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं, जिनमें से एक खोखा दुकान के अंदर से मिला है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अपराधी काफी तेजी से आए और कुछ ही सेकंड में फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में LPG आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने किया स्पष्ट, गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

घटनास्थल से चार खोखे बरामद, पुलिस जांच में जुटी

दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि यह पूरी घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी हुई है। उनके अनुसार आदित्यपुर-2 निवासी ऋषि ने शुक्रवार रात उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद की शुरुआत 19 दिसंबर को इनवर्टर बनाने को लेकर हुई थी, जिसके बाद 9 मार्च को हरिओम नगर में ऋषि, अमन और सानू ने उनके बेटे पर हमला भी किया था। इस मामले की शिकायत पहले ही आदित्यपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। हैरानी की बात यह रही कि जब संजय कुमार पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर थाने गए हुए थे, उसी दौरान अपराधियों ने पीछे से उनकी दुकान पर फायरिंग कर दी। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Baharagoda : बहरागोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर ‘वीणापाणि पाटागार’ के 90 वर्ष पूरे, उत्सव और खेल से गूंजा शहर

प्रभात फेरी, ध्वजारोहण और ‘वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी’ ने जगाई क्षेत्र की सांस्कृतिक चेतना जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में

  • प्रभात फेरी, ध्वजारोहण और वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफीने जगाई क्षेत्र की सांस्कृतिक चेतना

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में शनिवार का दिन ऐतिहासिक और उत्साह से भरा रहा, जब क्षेत्र की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था वीणापाणि पाटागार ने अपने स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने का भव्य उत्सव मनाया। सुबह की पहली किरण के साथ ही बहरागोड़ा बाजार और आसपास के इलाकों में प्रभात फेरी की गूंज सुनाई दी। कालीबाड़ी स्थित पाटागार प्रांगण से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा, छात्र और संस्था के सदस्य शामिल हुए। केसरी और सांस्कृतिक रंगों से सजी यह यात्रा पीडब्ल्यूडी मोड़ से गुजरते हुए वीणापाणि स्टेडियम तक पहुंची। रास्ते भर लोगों ने फूल बरसाकर और तालियों के साथ इस सांस्कृतिक यात्रा का स्वागत किया। यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि बहरागोड़ा की 90 साल पुरानी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत की जीवंत झलक बन गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण मनाने का संकल्प

प्रभात फेरी में झलकी 90 साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत

समारोह का मुख्य आकर्षण पाटागार परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम रहा। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वीणापाणि पाटागार केवल एक संस्था नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की बौद्धिक चेतना और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 90 वर्षों तक निरंतर सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना किसी भी संस्था के लिए गर्व की बात है। डॉ. षाड़ंगी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएं और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं। उनके संबोधन के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया और संस्था के योगदान को सराहा।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में LPG आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने किया स्पष्ट, गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं

ध्वजारोहण के साथ क्षेत्रीय गौरव का संदेश

सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ खेल के मैदान में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वीणापाणि स्टेडियम में सुबह 10 बजे से ‘वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी’ का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं था, बल्कि युवाओं में खेल भावना, एकजुटता और प्रतिभा को मंच देना भी था। मैदान में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। संस्था के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि 90 साल पुरानी इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए समाज के हर वर्ग को साथ आना होगा। यह उत्सव इस बात का प्रमाण है कि बहरागोड़ा आज भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से मजबूती से जुड़ा हुआ है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top