- हाता–टाटा मुख्य मार्ग पर हादसे में 78 वर्षीय रसराज बेहरा की मौत
- फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता–टाटा मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मोहलडीह स्थित पूर्व विधायक मेनका सरदार के आवास के पास तेज रफ्तार बाइक ने 78 वर्षीय रसराज बेहरा को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक रसराज बेहरा ओडिशा के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर गांव के निवासी थे और रायरंगपुर से बस द्वारा अपने घर लौट रहे थे। बस से उतरने के बाद सड़क पार कर हाता की ओर जा रहे थे, तभी यह घटना घटित हुई। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगी। सूचना मिलने पर पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो मौके पर पहुंचे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में 2,90,458 मामलों का हुआ निपटारा और 46.60 करोड़ की राजस्व प्राप्ति
हाता–टाटा मार्ग पर हुआ हादसा, वृद्ध की मौत
गंभीर रूप से घायल रसराज बेहरा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से सहयोग मांग रही है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्ध बाइक और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।






















