- जमशेदपुर गोलमुरी थाना क्षेत्र में युवक गंभीर रूप से घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती
- पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह ब्रिज के पास रविवार दोपहर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। 15 से 20 की संख्या में आए हमलावरों ने चिराग सिंह पर चापड़, लाठी और डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान नामदा बस्ती निवासी चिराग सिंह के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस हमले के दौरान हमलावरों ने युवक के पास मौजूद 25 हजार रुपये भी छीन लिए।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में सब्जी लदा ट्रक पलटा, चालक की नींद बनी हादसे की वजह
नीलडीह ब्रिज पर हमला, युवक की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार चिराग सिंह चेचिस (वाहन चेसिस) चलाने का काम करता है। रविवार को वह एक चेचिस लेकर जाने की तैयारी में था। इसके लिए वह पहले गेस्ट हाउस गया, जहां से उसने चेचिस से संबंधित कागजात और 25 हजार रुपये नकद लिए। जैसे ही वह गेस्ट हाउस से अपने घर की ओर लौट रहा था, नीलडीह ब्रिज के पास पहले से घात लगाए 15-20 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। चिराग की बुआ सोनिया ने बताया कि हमलावरों में बस्ती के ही देवा, राजू, गब्बर और जसप्रति समेत अन्य लोग शामिल थे। आरोप है कि पिछले दिन यानी शनिवार रात को भी आरोपियों ने चिराग के साथ मारपीट की थी, लेकिन उस समय परिवार ने थाने में शिकायत नहीं की थी।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बरसोल में भाजपा मंडल अध्यक्ष चयन पर बगावत, कार्यकर्ताओं ने निष्पक्षता पर उठाए सवाल
युवक पर दोबारा हमला, पुराने विवाद का संदेह जताया गया
घटना की जानकारी मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने घायल युवक के बयान और परिजनों की शिकायत दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोग और परिजन घटना के बाद सुरक्षा के लिए सतर्क हैं। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






















