Share

Gua : जितेन्द्र पासवान बने सचिव (प्रावैधिकी), पदोन्नति से क्षेत्र में खुशी

  • ग्रामीण विकास विभाग में नई जिम्मेदारी, मुख्य अभियंता कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र पासवान को पदोन्नत करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल संसाधन विभाग, झारखंड, रांची की अधिसूचना के तहत उन्हें अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है। वर्तमान में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, चाईबासा में कार्यरत पासवान को अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विशेष अंचल, पलामू में अधीक्षण अभियंता के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय, ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र, रांची में सचिव (प्रावैधिकी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में निर्दलीय उम्मीदवार अशोक महतो को मिला सामाजिक समर्थन

बधाइयों का सिलसिला जारी, विकास की उम्मीदें बढ़ीं

इस पदोन्नति और अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताया है। पूर्व जिला पार्षद शंभू पासवान ने जितेन्द्र पासवान को दिल से बधाई देते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी आने वाले समय में क्षेत्र और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पासवान अपने अनुभव और कार्यशैली से नई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे और विकास कार्यों को गति देंगे।

Leave a Comment

Gua : झारखंड में बांग्ला अकादमी गठन की मांग तेज, 11 अप्रैल से राज्यव्यापी अभियान शुरू

25 वर्ष बाद भी अकादमी का गठन नहीं, बांग्ला शिक्षा व्यवस्था पर मंडरा रहा संकट जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा :

  • 25 वर्ष बाद भी अकादमी का गठन नहीं, बांग्ला शिक्षा व्यवस्था पर मंडरा रहा संकट

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक बांग्ला अकादमी का गठन नहीं होना एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इसके अभाव में राज्य में बांग्ला भाषा की शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है और कई स्थानों पर समाप्ति के कगार पर पहुंच चुकी है। उल्लेखनीय है कि अविभाजित बिहार में बांग्ला अकादमी अस्तित्व में थी और वर्तमान में भी सक्रिय है। राज्य गठन से पूर्व हुई त्रिपक्षीय वार्ताओं में यह सहमति बनी थी कि पूर्व व्यवस्था को नए राज्य में भी लागू किया जाएगा, लेकिन झारखंड में यह अब तक लागू नहीं हो सका है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : समाजसेवी तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, योगदान को किया गया याद

विधानसभा में उठी मांग, सरकार की चुप्पी पर सवाल

हाल ही में निरसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में बांग्ला अकादमी के गठन की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे बांग्लाभाषी समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। राज्य में लगभग 1.3 करोड़ बांग्लाभाषी लोग निवास करते हैं, जिनके लिए मातृभाषा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना आवश्यक है। इस मुद्दे पर सरकार की निष्क्रियता को लेकर विभिन्न संगठनों ने चिंता व्यक्त की है।

इसे भी पढ़ें : Muri : शहीद रधुनाथ महतो के शहादत दिवस पर लोटा बांधडीह में श्रद्धांजलि

11 अप्रैल से शुरू होगा जिला स्तर पर ज्ञापन अभियान

झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति ने इस मुद्दे को लेकर राज्यव्यापी पहल की घोषणा की है। समिति के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में बांग्ला संगठनों और आम नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर एक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक जिले में निर्धारित तिथि पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 11 अप्रैल 2026 को पूर्वी सिंहभूम जिले से की जाएगी। समिति ने सरकार से आग्रह किया है कि वह इस विषय की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र बांग्ला अकादमी का गठन सुनिश्चित करे, ताकि भाषा और संस्कृति का संरक्षण संभव हो सके।

Baharagoda : समाजसेवी तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, योगदान को किया गया याद

खण्डामौदा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के खण्डामौदा स्थित तारापद

  • खण्डामौदा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के खण्डामौदा स्थित तारापद षाड़ंगी पाठागार प्रांगण में रविवार को प्रखर देशप्रेमी और समाजसेवी स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिपद पाल ने की। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा और सम्मान से भरा हुआ था।

इसे भी पढ़ें : Muri : शहीद रधुनाथ महतो के शहादत दिवस पर लोटा बांधडीह में श्रद्धांजलि

वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी का समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे एक सच्चे देशप्रेमी होने के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर लक्ष्मण गिरी, अर्धतेंदु रथ, मनोरंजन गिरी, रतिकांत सीट, बालक जेना, बेनुधर मंडल, शेख मुस्ताक, इंद्रजीत दास, प्रदीप धाड़ा, उमाशंकर जेना, असित महापात्र, मोतीलाल महापात्र, आकुल बाग और दीपक कर्मकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Muri : शहीद रधुनाथ महतो के शहादत दिवस पर लोटा बांधडीह में श्रद्धांजलि

युवाओं ने रैली निकाल कर दी श्रद्धांजलि, गूंजे शहीद के नारे जेबी लाइव, रिपोर्टर मुरी : मुरी क्षेत्र के लोटा

  • युवाओं ने रैली निकाल कर दी श्रद्धांजलि, गूंजे शहीद के नारे

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मुरी : मुरी क्षेत्र के लोटा बांधडीह में शहीद रधुनाथ महतो के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। बीआरएम थुथ ब्रिगेड छोटानागपुर के युवाओं ने झारखंड मोड़ से रैली निकालते हुए शहीद स्थल तक पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान “अमर शहीद रधुनाथ महतो जिंदाबाद” और “वीर रधुनाथ महतो अमर रहे” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें : Gua : नुईया गांव में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया मागे पर्व

मौन रखकर दी श्रद्धांजलि, लोकगीतों के माध्यम से किया स्मरण

कार्यक्रम का संचालन हरेकृष्ण महतो ने किया, जिन्होंने शहीद रधुनाथ महतो के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लोकगीतों के माध्यम से भी शहीद को याद किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक हो गया। लोगों ने उनके बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Gua : नुईया गांव में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया मागे पर्व

आदिवासी समुदाय ने नृत्य, संगीत और रीति-रिवाजों के साथ दिखाई सांस्कृतिक एकता जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : गुवा क्षेत्र के

  • आदिवासी समुदाय ने नृत्य, संगीत और रीति-रिवाजों के साथ दिखाई सांस्कृतिक एकता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा क्षेत्र के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत नुईया गांव में आदिवासी समुदाय के लोगों ने मागे पर्व को पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पर्व में शामिल होने के लिए जगन्नाथपुर, चाईबासा और दुरदरा समेत आसपास के कई इलाकों से लोग पहुंचे, जिससे आयोजन की रौनक और बढ़ गई। दूर-दराज से आए मेहमानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इस पारंपरिक पर्व की खुशियां साझा कीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आदित्यपुर में सिटीजन फोरम का सम्मान समारोह, महापौर-उप महापौर को सौंपा विकास का ज्ञापन

ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण, सुख-समृद्धि की हुई कामना

मागे पर्व के दौरान बच्चे, बुजुर्ग, युवक और महिलाएं सभी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। पूरे गांव में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। इस दौरान गांव के पुजारी ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस पर्व के माध्यम से आदिवासी समुदाय ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया।

Jamshedpur : आदित्यपुर में सिटीजन फोरम का सम्मान समारोह, महापौर-उप महापौर को सौंपा विकास का ज्ञापन

नगर निगम के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की उठाई मांग जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : जमशेदपुर

  • नगर निगम के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर सिटीजन फोरम की ओर से आदित्यपुर स्थित मधुबन होटल के सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह तथा सभी वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन बबलू श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर पूर्व उप महापौर अमित सिंह, रिटायर्ड डीएसपी अरविंद कुमार, सुधीर चौधरी, अंजू कुमारी, बिजेश सिंह, धनंजय गुप्ता, नीतू शर्मा, अवधेश सिंह, बबुआ सिंह, कमलेश कुमार और रुद्र घोष समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शहर के विकास और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा जनप्रतिनिधियों से अपेक्षाएं भी साझा की गईं।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईस्टर, श्रद्धा और उत्सव का दिखा अनूठा संगम

फोरम ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था पर जोर

कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर सिटीजन फोरम ने आदित्यपुर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर महापौर को एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सरकारी विद्यालय, इंटर कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों की कमी पर चिंता जताई गई। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने और एक पूर्ण विकसित सरकारी अस्पताल की स्थापना की मांग की गई। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इंदौर मॉडल अपनाने, घर-घर कचरा संग्रहण और रीसाइक्लिंग व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा नाली और सीवरेज व्यवस्था की बदहाल स्थिति को सुधारने, बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने और शहरी विकास के तहत जयप्रकाश उद्यान के सौंदर्यीकरण की भी मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, जेसीबी से समतलीकरण का आरोप

महापौर ने बस्तियों का किया दौरा, जलापूर्ति योजना की समीक्षा

सम्मान समारोह के बाद महापौर संजय सरदार ने दिन्दली बस्ती और आदित्यपुर बस्ती का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पानी टंकी का निरीक्षण भी किया। वहीं नगर निगम कार्यालय में मेसर्स जिंदल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आदित्यपुर वृहद जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। महापौर और उप महापौर ने योजना की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर पियूष सिंह और सिटी मैनेजर अजय कुमार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : गरीब परिवार के श्राद्ध में आगे आए युवा विधायक सोमेश सोरेन, राशन सामग्री देकर की मदद

जलापूर्ति और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए नई पहल, 2026 तक लक्ष्य निर्धारित

महापौर संजय सरदार ने बताया कि वर्ष 2018 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी जलापूर्ति योजना को 2021 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अब तक यह अधूरी है। इसे जल्द पूरा करने के लिए उच्च स्तर पर बैठक कर समाधान निकाला जाएगा। उप महापौर अंकुर सिंह ने बताया कि सीतारामपुर डैम फिल्टर प्लांट में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे खराब मौसम में भी जलापूर्ति बाधित न हो। वहीं मेसर्स जिंदल के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से दिसंबर 2026 तक आदित्यपुर-1 क्षेत्र में पाइपलाइन के जरिए नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Gua : गुवा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईस्टर, श्रद्धा और उत्सव का दिखा अनूठा संगम

ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु के पुनर्जीवन की खुशी में किया विशेष प्रार्थना और आयोजन जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा :

  • ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु के पुनर्जीवन की खुशी में किया विशेष प्रार्थना और आयोजन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा में ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर पर्व को पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। यह पर्व गुड फ्राइडे के बाद आने वाले पहले रविवार को मनाया जाता है और ईसाई धर्म में इसका विशेष महत्व है। गुड फ्राइडे के दिन जहां प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए शोक व्यक्त किया जाता है, वहीं ईस्टर संडे के दिन वातावरण पूरी तरह बदल जाता है और खुशी की लहर दौड़ पड़ती है। ईसाई मान्यता के अनुसार, प्रभु यीशु अपने सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन पुनः जीवित हो उठे थे, जो इस पर्व को नई आशा, विश्वास और जीवन का प्रतीक बनाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत और नई शुरुआत के रूप में भी देखा जाता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, जेसीबी से समतलीकरण का आरोप

कब्रिस्तान में पूर्वजों को दी श्रद्धांजलि, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

ईस्टर के अवसर पर गुवा के ईसाई समुदाय के लोग सुबह-सुबह कब्रिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके लिए प्रार्थना की। इस दौरान लोगों ने प्रभु यीशु को याद करते हुए शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद सभी ने एक-दूसरे को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और खुशी साझा की। इस मौके पर पादरी सुशील कुमार बागे, पंचम जार्ज सोय, मनोज बाखला, दाऊद पूर्ति, जार्ज तिर्की और जेम्स समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में इस पर्व को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला, जिसने सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी दिया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top