माटिहाना फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा, स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया घायल
गंभीर हालत में शिक्षक को पीआरएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर माटिहाना फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटापारुलिया गांव निवासी धीरेंद्र मोहन साऊ अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों व स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
इसे भी पढ़ें : Potka : जामदा में गोदाम निर्माण में देरी पर भड़के भाजपा नेता मनोज सरदार, आंदोलन की दी चेतावनी
तेज रफ्तार ने फिर ली सड़क पर एक और जानलेवा परीक्षा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एनएच की 1033 एंबुलेंस को बुलाया और घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति और गहरे जख्मों को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग फिर से उठने लगी है।


























