थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में चला अभियान, शराब निर्माण की भट्ठी और सामग्री भी की गई ध्वस्त
अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा पुलिस का अभियान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
राजनगर : राजनगर थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में बुधवार को थाना क्षेत्र के गोपालपुर जंगल में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब निर्माण के ठिकानों की पहचान कर वहां छापामारी की। कार्रवाई के दौरान शराब तैयार करने के लिए रखे करीब 250 किलोग्राम जावा महुआ को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा अवैध रूप से संचालित शराब निर्माण की भट्ठी को भी ध्वस्त किया गया। पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियों को भी मौके पर नष्ट कर दिया। कार्रवाई के बाद जंगल क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
इसे भी पढ़ें : Chandil : चांडिल थाना में शांति समिति की बैठक, दुर्गापूजा में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
गोपालपुर जंगल में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर पुलिस का अभियान
थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जंगल और ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों की पहचान कर उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाना और ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रभाव को कम करना है। पुलिस टीम आगे भी ऐसे स्थानों पर लगातार निगरानी रखेगी और सूचना मिलने पर छापामारी अभियान चलाया जाएगा।























