Share

Baharagoda : एनएच-18 पर आमने-सामने भिड़े दो ट्रेलर, वन वे ट्रैफिक बना हादसे की वजह

  • निर्माण कार्य के चलते बनाई गई वन वे व्यवस्था में भ्रम, टकराव से बाल-बाल बचे दोनों ड्राइवर
  • निर्माण एजेंसी से पूछताछ करेगी पुलिस, ट्रैफिक गाइडलाइन पर उठे सवाल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा प्रखंड में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हुआ, जब एनएच-18 पर स्थित बहरागोड़ा महाविद्यालय के पास दो भारी ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। जमशेदपुर से कोलकाता की ओर जा रहा ट्रेलर (NL-01AF-5401) और उड़ीसा से जमशेदपुर की ओर आ रहा ट्रेलर (HR-55AR-2561) एक ही लेन पर चल रहे थे, जिससे दोनों में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त ड्राइवरों ने समय रहते ब्रेक लगाकर और सूझबूझ से बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। दोनों ड्राइवरों को मामूली चोटें आईं, लेकिन जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची अग्रसेन भवन के पास दो गुटों में भीषण मारपीट, सड़कों पर मचा तांडव

एक ही लेन पर दोनों ओर की गाड़ियां, वन वे सिस्टम बना खतरा

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, बहरागोड़ा क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से सर्विस रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कारण से एनएच-18 के कुछ हिस्सों पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है, लेकिन इसमें उचित दिशा-निर्देशों की कमी के कारण भ्रम की स्थिति बन गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ट्रेलरों को जब्त कर लिया। मामले की जांच की जा रही है और वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस निर्माण एजेंसी से बात कर सकती है।

Jhargram : चुनाव परिणाम के बाद झाड़ग्राम में तनाव, प्रशासन अलर्ट मोड में, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

डीएम, एसपी और सीआरपीएफ अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की जेबी लाइव, रिपोर्टर झाड़ग्राम

  • डीएम, एसपी और सीआरपीएफ अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झाड़ग्राम : चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिले में उत्पन्न तनाव और कथित हिंसा की घटनाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आकांक्षा भास्कर, पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला और सीआरपीएफ पश्चिम बंगाल सेक्टर के कमांडेंट रवि शंकर ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर स्थिति की जानकारी दी। अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों से अपने कार्यकर्ताओं को संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही आम नागरिकों से भी किसी प्रकार के उकसावे में न आने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जामबोनी में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर बवाल, नियमों की अनदेखी और कम मजदूरी पर भड़के ग्रामीण

हिंसा की घटनाओं पर कार्रवाई, कई गिरफ्तार और पूछताछ जारी

प्रशासन के अनुसार अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चुनाव परिणाम के बाद जिले के विभिन्न इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति देखी गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि माहौल को और अधिक बिगड़ने से रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जामबनी नाला पर पुलिया निर्माण का शिलान्यास, बहरागोड़ा में विकास को मिली नई गति

पार्टी कार्यालयों पर कब्जा और तोड़फोड़ के आरोप

जानकारी के अनुसार, परिणाम घोषित होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कई पार्टी कार्यालयों पर कब्जा करने और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। कई जगहों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के आरोप भी लगे हैं। झाड़ग्राम नगरपालिका और शिलदा पंचायत कार्यालय सहित कई स्थानों पर ताले लगाए जाने की खबर है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेतृत्व ने हस्तक्षेप करते हुए ताले खुलवाने और सामान्य सेवाएं बहाल करने की कोशिश की। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

इसे भी पढ़ें : Potka : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर पोटका में भव्य स्वागत, देवी कुमारी भूमिज ने बांटी मिठाई

प्रशासन का सख्त संदेश, शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इन घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला ने सख्त चेतावनी दी है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आकांक्षा भास्कर ने कहा कि जिस प्रकार प्रशासन, पुलिस और केंद्रीय बलों ने मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया, उसी तरह अब शांति बनाए रखना भी प्राथमिकता है। सीआरपीएफ के कमांडेंट रवि शंकर ने भी लोगों से सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और कानून से ऊपर कोई नहीं है।

Baharagoda : जामबोनी में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर बवाल, नियमों की अनदेखी और कम मजदूरी पर भड़के ग्रामीण

सीपीएम नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : प्रखंड अंतर्गत खण्डामौदा

  • सीपीएम नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : प्रखंड अंतर्गत खण्डामौदा पंचायत के जामबोनी गांव में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र अब विवादों के घेरे में आ गया है। निर्माण कार्य में पारदर्शिता की कमी और मजदूरों के शोषण का आरोप लगाते हुए बुधवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन सीपीएम के राज्य कमिटी सदस्य स्वपन महतो और बहरागोड़ा लोकल कमेटी के सचिव झंटू सिंह मुंडा के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शनकारियों ने ठेकेदार और संबंधित विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी औपचारिक शिलान्यास और बिना योजना बोर्ड लगाए ही काम शुरू कर दिया गया है, जो सरकारी नियमों का उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जामबनी नाला पर पुलिया निर्माण का शिलान्यास, बहरागोड़ा में विकास को मिली नई गति

नियमों की अनदेखी और मनमानी तरीके से हो रहा निर्माण कार्य

प्रदर्शन के दौरान स्वपन महतो ने कहा कि किसी भी सरकारी परियोजना की शुरुआत से पहले शिलान्यास और योजना से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य होता है, लेकिन यहां इन सभी नियमों को दरकिनार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार स्थानीय पेटी कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से मनमाने ढंग से निर्माण कार्य करा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में तकनीकी खामियां हैं और गुणवत्ता के साथ समझौता किया जा रहा है, जिससे भविष्य में भवन की मजबूती पर सवाल उठ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर पोटका में भव्य स्वागत, देवी कुमारी भूमिज ने बांटी मिठाई

कम मजदूरी को लेकर भी नाराजगी, सुधार नहीं हुआ तो काम रोकने की चेतावनी

ग्रामीणों के आक्रोश का एक बड़ा कारण मजदूरों को दी जा रही कम मजदूरी भी है। उनका कहना है कि जनवरी 2025 के मजदूरी दर अधिनियम के तहत तय मानकों की अनदेखी कर मजदूरों को केवल 300 रुपये प्रतिदिन दिए जा रहे हैं, जो उनके अधिकारों का हनन है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही योजना बोर्ड नहीं लगाया गया और मजदूरी में सुधार नहीं किया गया, तो निर्माण कार्य पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा। इस मौके पर मानिक चंद मुंडा, गणपति महातो, काला नायक, शुभसिनी मुंडा, रास मुंडा, पुतुल महतो, कल्पना महतो, मुकुल महतो, कुसुम महतो, रूमी हांसदा और सुकुल हांसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Baharagoda : जामबनी नाला पर पुलिया निर्माण का शिलान्यास, बहरागोड़ा में विकास को मिली नई गति

विधायक समीर कुमार मोहंती ने ग्रामीणों के हाथों कराया शुभारंभ जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र के केसरदा और

  • विधायक समीर कुमार मोहंती ने ग्रामीणों के हाथों कराया शुभारंभ

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र के केसरदा और कालापाथर के बीच स्थित जामबनी नाला पर बहुप्रतीक्षित पुलिया निर्माण कार्य का बुधवार दोपहर विधिवत शिलान्यास किया गया। विधायक कुमार समीर मोहंती ने अनाबद्ध निधि से स्वीकृत इस योजना का शुभारंभ स्थानीय ग्रामीणों के हाथों नारियल फोड़वाकर कराया, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। लंबे समय से इस पुलिया की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से गांवों के बीच संपर्क और भी मजबूत होगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : Potka : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर पोटका में भव्य स्वागत, देवी कुमारी भूमिज ने बांटी मिठाई

71 लाख की लागत से होगा निर्माण, आवागमन होगा आसान

इस परियोजना की कुल लागत ₹71,36,434 निर्धारित की गई है और निर्माण कार्य की जिम्मेदारी मां शेरावाली इंफ्रा कॉम प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। पुलिया और गार्डवाल बनने से बरसात के दिनों में होने वाली कठिनाइयों से लोगों को राहत मिलेगी और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा। विधायक मोहंती ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस तरह की योजनाएं लगातार लाई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल सके। इस मौके पर असित मिश्रा, गुरुचरण मांडी, मुन्ना होता, रासबिहारी साव, सुमित माईती, यदुपति राणा और निगम उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Potka : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर पोटका में भव्य स्वागत, देवी कुमारी भूमिज ने बांटी मिठाई

पोटका चौक पर नारों और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका : पश्चिम बंगाल में

  • पोटका चौक पर नारों और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पोटका लौटने पर मुखिया सह भाजपा नेत्री देवी कुमारी भूमिज का जोरदार स्वागत किया गया। पोटका चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्री राम के गगनभेदी नारों के बीच उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पटाखों की आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। देवी कुमारी भूमिज ने सभी को बंगाल का प्रसिद्ध रसगुल्ला और झाड़ग्राम की विशेष झालमुड़ी खिलाकर जीत की खुशियां साझा कीं। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

इसे भी पढ़ें : Jagnathpur : जगन्नाथपुर में चार सड़कों का शिलान्यास, विकास कार्यों से ग्रामीणों में उत्साह

बलरामपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी की बड़ी जीत का जश्न

बताया गया कि देवी कुमारी भूमिज को पश्चिम बंगाल के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी प्रभारी बनाकर भेजा गया था, जहां भाजपा प्रत्याशी जलधर महतो ने 35 हजार से अधिक मतों से शानदार जीत हासिल की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह जीत वर्षों के संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का परिणाम है। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और नेतृत्व की मजबूत रणनीति ने इस सफलता को संभव बनाया। उन्होंने इसे सिर्फ चुनावी जीत नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एकजुटता का संदेश दिया।

Jagnathpur : जगन्नाथपुर में चार सड़कों का शिलान्यास, विकास कार्यों से ग्रामीणों में उत्साह

विधायक सोनाराम सिंकु ने रखी आधारशिला, लंबे समय से लंबित थी मांग जेबी लाइव, रिपोर्टर जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड में

  • विधायक सोनाराम सिंकु ने रखी आधारशिला, लंबे समय से लंबित थी मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड में मंगलवार 5 मई को विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु द्वारा चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और लंबे समय से लंबित विकास कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की। शिलान्यास के तहत कोलायसाई से पाताहातु तक 3.24 किलोमीटर, कोलायसाई से मालुका तक 3.72 किलोमीटर, तथा जगन्नाथपुर-नोवामुंडी मुख्य मार्ग के मैरमसाई से कंसलापोस तक 1.43 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य की शुरुआत की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (MMGSY) के तहत डांगुवापोसी से जामपानी भाया उलीहातु और पादापहाड़ भाया मारंगगाड़ा तक लगभग 3.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : 11 हजार सहायक आचार्यों का वेतन विवाद, 9 माह से भुगतान नहीं मिलने का दावा

ग्रामीणों ने जताया आभार, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया और ग्रामीणों ने विधायक सोनाराम सिंकु के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि ये सड़कें लगभग 12 से 15 वर्षों के बाद बन रही हैं, इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे निर्माण कार्य पर निगरानी रखें और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत संवेदक को सूचित करें, ताकि कार्य सही तरीके से पूरा हो सके।

इसे भी पढ़ें : Gua : त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, 11 मई से गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का ऐलान

विधायक ने ग्रामीणों से किया संवाद, विकास को लेकर दिए आश्वासन

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन जनता को अपने विवेक से निर्णय लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे और ग्रामीण सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर कई पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नेता और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम एक बड़े जनसमूह में बदल गया। पूरे क्षेत्र में सड़क निर्माण की शुरुआत को लेकर खुशी और उम्मीद का माहौल देखने को मिला।

Ranchi : 11 हजार सहायक आचार्यों का वेतन विवाद, 9 माह से भुगतान नहीं मिलने का दावा

संघ ने उठाए सवाल, शिक्षा विभाग ने बताया प्रक्रिया लंबित जेबी लाइव, रिपोर्टर रांची : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक संघ

  • संघ ने उठाए सवाल, शिक्षा विभाग ने बताया प्रक्रिया लंबित

जेबी लाइव, रिपोर्टर

रांची : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक संघ के सचिव मैनेजर सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य के करीब 11 हजार सहायक आचार्यों को पिछले 9 महीनों से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों की आर्थिक स्थिति गंभीर होती जा रही है। सहायक आचार्यों ने बैंक से डीडी बनाकर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में जमा भी किया था, लेकिन इसके बावजूद भुगतान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। यहां तक कि जमा किए गए डीडी भी कई शिक्षकों को वापस लौटने लगे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को भी आवेदन भेजा गया है, जिसमें जल्द समाधान की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें : Gua : त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, 11 मई से गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का ऐलान

जिला शिक्षा अधीक्षक ने वेतन प्रक्रिया को बताया तकनीकी और लंबित

इस मामले पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने सफाई देते हुए कहा कि रांची जिले में कुल 666 सहायक आचार्य कार्यरत हैं और 9 महीने से वेतन न मिलने की बात सही नहीं है। उन्होंने बताया कि सहायक आचार्यों की नियुक्ति और पोस्टिंग वर्ष 2025 में हुई है और वेतन प्रक्रिया अभी तकनीकी जांच में है। दस्तावेजों की जांच संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालय स्तर पर भेजी गई है। साथ ही जीपीएस नंबर और भविष्य निधि पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पूरा होते ही और जीपीएस नंबर जनरेट होते ही वेतन भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top