- सोमेश चंद्र सोरेन के मार्गदर्शन में हो रहा कार्य
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए सभी स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट एवं सोलर लाइट की मरम्मती और सुचारू संचालन का कार्य तेज़ी से जारी है। यह पहल दिवंगत पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के सुपुत्र एवं समाजसेवी सोमेश चंद्र सोरेन के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि त्यौहार की खुशियाँ तभी सार्थक होंगी, जब हर गली और चौक-चौराहे को रोशनी से जगमगाया जाए और लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : भादुआ पंचायत में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, विजेता टीम को मिला सम्मान
घाटशिला में रोशनी अभियान से बढ़ा त्योहारों का उत्साह
इस कार्य को सफल बनाने में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झा.मु.मो.) के कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे हैं। संगठन सचिव मो. जलील, घाटशिला पंचायत के मुखिया प्रफुल्ल चंद हांसदा, प्रकाश निषाद, राजा सिंह, सौरभ बोस, शंभू दे, विष्णु शर्मा, शुभम शर्मा और प्रकाश राय जैसे कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह कार्य एक अभियान का रूप ले पाया है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और इसे त्योहार की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
























