जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड के पश्चिमी मौभण्डार में 14 सितंबर 2025 को झामुमो (JMM) पार्टी के निर्देशानुसार आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी मौभांडार के बूथ संख्या 47 और 48 पर बूथ कमेटी का गठन किया गया. इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
कमेटी गठन के दौरान नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है. बूथ कमेटी का मुख्य दायित्व लोगों तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाना होगा.
इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वे एकजुट होकर काम करेंगे और बूथ स्तर से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक JMM की पकड़ को मजबूत करेंगे. सभी ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया.पश्चिमी मौभांडार में हुए इस बूथ कमेटी गठन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया.
बैठक में विशेष रूप से आजाद बेहरा, कृष्णा मुखी, महेश करवा, सूरज करवा, अब्दुल, जाखिर, राज मुखी, जितेन करवा, प्रदीप करवा, छोटू करवा, सन्नी मुखी, चिन्ना, कल्पना सोरेन, डोली करवा, कंचन करवा, नीतू बेहरा और गीता करवा समेत सभी महिला सदस्य उपस्थित रहीं. महिला सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से यह संदेश गया कि आने वाले चुनाव में संगठन को और व्यापक जनसमर्थन मिलेगा.
























