- बच्चों ने त्योहारों की महत्वता दर्शाते हुए रंगोली में प्रतिभा का प्रदर्शन किया
- शिक्षकों और कर्मचारियों ने बच्चों के रंगोली निर्माण में दी महत्वपूर्ण मदद
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में दीपोत्सव और छठ पर्व के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदनों के बच्चों ने रंगोली बनाकर अद्भुत चित्रकारी का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ और कनिष्ठ समूह के बच्चों ने दीपावली और छठ पर्व के महत्व को रंगोली के माध्यम से उजागर किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य शिवनारायण सिंह ने बच्चों को त्योहारों के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत त्योहारों का देश है, जहाँ हर पर्व लोगों के बीच खुशियों और आपसी मेलजोल का प्रतीक है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अर्पण परिवार ने चांवड़बांधा में दीपावली की खुशियाँ बांटी
बच्चों ने रंगोली के माध्यम से त्योहारों का सांस्कृतिक महत्व दर्शाया

इस आयोजन में बच्चों ने अपने सदनों के नोटिस बोर्ड को सजाकर रचनात्मकता का परिचय भी दिया। प्रतियोगिता में डीएवी चिड़िया के शिक्षकों कर्ण सिंह आर्य, राकेश कुमार मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, एस के पांडेय, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, संजू कुमारी, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भकत और सुखेन प्रसाद ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी और दुलारी देवी ने भी बच्चों की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।
























