- घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो ने झोंकी ताकत, पलटन मुर्मू बोले—जनता देगी सोमेश सोरेन को भारी समर्थन
- चंपाई सोरेन पर झामुमो नेताओं का हमला—कहा, जनता सिखाएगी सबक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झामुमो ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को जमशेदपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में गालूडीह और आसपास के इलाकों में तूफानी चुनावी दौरा किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार दिवंगत विधायक रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि देने का तरीका यही है कि उनके पुत्र सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाया जाए। पलटन मुर्मू ने कहा कि घाटशिला की जनता झामुमो के साथ है और इस बार सोमेश सोरेन ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : लुपुंगडीह में धूमधाम से मनाई गई गिरि गोवर्धन पूजा, महिलाओं ने पारंपरिक रीति से की भगवान कृष्ण की आराधना
झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में गूंजा जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
पत्रकारों से बातचीत में पलटन मुर्मू ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बेटे के मोह में पार्टी छोड़ना उनकी सबसे बड़ी भूल रही, जिसका परिणाम उन्हें इस चुनाव में हार के रूप में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि झामुमो ने सदैव चंपाई सोरेन को सम्मान दिया, लेकिन उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठा नहीं दिखाई। इस मौके पर झामुमो नेताओं विकास स्वर्णकार, सोना राम टुडू, रामदास मुर्मू और गोपी दास ने भी प्रचार अभियान में भाग लिया। सभी ने हलूदबनी, केसरपुर, नरसिंहपुर सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की।
























