- झामुमो का जनाधार मजबूत, नेताओं के तूफानी दौरे से माहौल गर्माया
- ग्रामीणों का झामुमो को समर्थन, बड़ाखुर्शी में उमड़ा जनसैलाब
जेबी लाइव, रिपोर्टर
विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बड़ाखुर्शी पंचायत में अपना जनसंपर्क अभियान और तेज कर दिया है। शनिवार को राज्यसभा सांसद महुवा माझी और ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने बड़ाखुर्शी और पैरागुड़ी गांवों में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाया। दोनों नेताओं ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि झामुमो सरकार ने गांवों के विकास और आम जनता की भलाई के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने दिवंगत विधायक स्व. रामदास सोरेन को याद करते हुए कहा कि उनके अधूरे सपनों को सोमेश सोरेन ही आगे बढ़ा सकते हैं। ग्रामीणों से अपील करते हुए नेताओं ने कहा कि वे एकजुट होकर झामुमो प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि विकास कार्यों की रफ्तार बरकरार रहे।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला उपचुनाव को लेकर झामुमो महिला मोर्चा की अहम बैठक, सूरजमोनी ने कहा, “सोमेश अब जनता का बेटा है”
झामुमो नेताओं ने कहा — स्व. रामदास सोरेन के अधूरे कार्य पूरे करेंगे सोमेश
बड़ाखुर्शी पंचायत के पैरागुड़ी गांव में भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान बसंती प्रसाद सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, सचिव रतन महतो, पूर्व जोनल अध्यक्ष मंटू महतो, बादल किस्कू, नीलकांत महतो, रेणुवाला महतो और समीर महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि इस बार वे भारी मतों से विजय सुनिश्चित करेंगे। बड़ाखुर्शी क्षेत्र में झामुमो के बढ़ते जनाधार और नेताओं के तूफानी प्रचार से चुनावी माहौल में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है।
























