- देवली से चिरुगोड़ा तक झामुमो कार्यकर्ताओं ने मांगा समर्थन, ग्रामीणों ने कहा, इस बार फिर तीर-धनुष
- समीर महंती के नेतृत्व में महिला नेत्रियों का जनसंपर्क, जनता ने झामुमो पर जताया भरोसा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का जनसंपर्क अभियान तेजी पकड़ चुका है। दामपाड़ा क्षेत्र के बंकी पंचायत अंतर्गत देवली, लुपुंगडीह, बंकीडीह, चाकदोहा और चिरुगोड़ा गांवों में कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह के साथ अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए —
“सोमेश चन्द्र सोरेन जिंदाबाद”, “झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद”।
गांव-गांव में तीर-धनुष का नारा गूंजता रहा और पूरा इलाका चुनावी माहौल में डूबा नजर आया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने लोगों से 11 नवंबर को क्रम संख्या 2 पर तीर-धनुष छाप पर मतदान करने की अपील की। ग्रामीणों की भीड़ और जोश से यह साफ झलक रहा था कि घाटशिला में इस बार फिर झामुमो की लहर है।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला की जनता समझदार, वोट बर्बाद नहीं करेगी – पोटका विधायक संजीव सरदार
गांव-गांव में झामुमो का परचम — तीर-धनुष के पक्ष में उमड़ा ग्रामीण समर्थन
इसी क्रम में बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार महंती ने मऊभंडार और गोपालपुर पंचायतों में महिला नेत्रियों के साथ जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि “जनता की हर समस्या हमारी प्राथमिकता है, चुनाव के बाद समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।” ग्रामीणों में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के प्रति भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने एकजुट होकर तीर-धनुष के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया। घाटशिला क्षेत्र में बढ़ता जनसमर्थन यह साबित कर रहा है कि जनता विकास और विश्वास की राह पर झामुमो के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।
























