- गालूडीह क्षेत्र के कई गांवों में झामुमो नेताओं का प्रचार, स्व. रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
- झामुमो कार्यकर्ताओं में जोश — गांव-गांव पहुंचकर जनता से कर रहे हैं समर्थन की अपील
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला उपचुनाव में झामुमो के साझा प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी बनाने के लिए गालूडीह क्षेत्र के झामुमो नेताओं ने आज जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। झाटीझरना पंचायत के बालीडीह, सिदाडांगा, फुलझोर और सिंदरियाम गांवों में जाकर नेताओं ने ग्रामीणों से तीर-धनुष छाप पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारी मतों से जीत हासिल कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत किया जाएगा और दिवंगत मंत्री स्व. रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : बारिश की फुहारों में भी नहीं थमी झामुमो की रफ्तार, सोमेश सोरेन के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
ग्रामीणों ने जताया विश्वास — सोमेश चंद्र सोरेन ही हैं क्षेत्र के विकास की नई उम्मीद
इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, पूर्व जोनल सचिव बादल किस्कू, मुखिया मंगल सिंह, नेता नीलकांत महतो, भादो हंसदा, दुलाराम टुडू, परीक्षित दत्ता, समीर महतो, पंचायत अध्यक्ष किनाराम सोरेन और सचिव सुकुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति बनाई और गांव-गांव जाकर प्रचार करने का संकल्प लिया।
























