बाल विवाह, पॉक्सो, मानव तस्करी और बाल श्रम समेत विभिन्न कानूनी प्रावधानों से कराया अवगत करणडीह प्रखंड परिसर में भी
बाल विवाह, पॉक्सो, मानव तस्करी और बाल श्रम समेत विभिन्न कानूनी प्रावधानों से कराया अवगत
करणडीह प्रखंड परिसर में भी चला विधिक जागरूकता अभियान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बुधवार को डालसा की जागरूकता मोबाइल वैन परशुडीह पहुंची। इस दौरान परशुडीह स्थित मध्य विद्यालय जानिगोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। डालसा टीम में लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य देवाशीष दत्ता तथा पीएलवी अरुण रजक, जयंतो नंदी, शंकर गोराई, नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, सुनील पांडेय, ग्लोरिया पूर्ति, चैतन्य नायक, सूरज कुमार, अनिल कुमार एवं प्रियंका कुमारी मौजूद रहे। शिविर में छात्र-छात्राओं को डालसा के कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : भुवनेश्वर में इंजीनियरिंग छात्र सागर तोराई का संदिग्ध शव बरामद, निष्पक्ष जांच की मांग
डालसा मोबाइल वैन पहुंची परशुडीह, छात्र-छात्राओं को दी विधिक जानकारी
जागरूकता अभियान के दौरान बच्चों को नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के साथ शिशु प्रोजेक्ट, बाल विवाह, मानव तस्करी, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम, नशा उन्मूलन और डायन प्रथा जैसी सामाजिक एवं कानूनी समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। टीम ने किसी भी कानूनी या व्यक्तिगत समस्या की स्थिति में नालसा की निःशुल्क कानूनी सलाह और परामर्श लेने की जानकारी दी। इस दौरान नालसा हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सेवा 100/112, महिला हिंसा हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध रोकथाम हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
इसे भी पढ़ें : Kolkata : खड़गपुर इलेक्ट्रिक लोको शेड में ‘कवच’ प्रणाली की बड़ी उपलब्धि, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
बाल विवाह और मानव तस्करी से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी
शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी प्राप्त की। डालसा टीम ने बच्चों को कानून के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी तरह की समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन या विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता अभियान के दौरान कानून से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। इसके अलावा करणडीह प्रखंड परिसर में भी विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। डालसा के इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर बच्चों और जरूरतमंदों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।