- जगन्नाथ सोरेन की अगुवाई में रैली के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन को दिया समर्थन
- जगन्नाथ सोरेन बोले — जनता अब विकास चाहती है, वादे नहीं
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड के गालूडीह क्षेत्र में सोमवार को भाजपा नेता जगन्नाथ सोरेन की अगुवाई में एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। यह रैली हैंदलजुड़ी और बनकाटी पंचायतों से गुजरते हुए भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन के समर्थन में आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पार्टी के पक्ष में ज़ोरदार समर्थन जताया और भाजपा नेताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी ने माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया।
इसे भी पढ़ें : Musabani : बेनासोल में झामुमो का जनसैलाब, सैकड़ों ग्रामीण हुए पार्टी में शामिल
जनता में उत्साह, भाजपा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
रैली के बाद भाजपा नेता जगन्नाथ सोरेन ने कहा कि घाटशिला विधानसभा की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन की जीत भारी मतों के अंतर से सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि बीते छह वर्षों में विकास के नाम पर जनता को केवल छलावा मिला है, जिससे लोग अब बदलाव की राह पर हैं। इस रैली में भाजपा नेता सुरेश बास्के, शंकर सिंह, प्रदीप चंद्र दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
























