- भारी जनसमूह की उपस्थिति, नेताओं ने गांव-गरीब केंद्रित विकास मॉडल पर दिया जोर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी बधिया गांव में झारखंड उपचुनाव के मद्देनज़र झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा का उद्देश्य पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में जनसमर्थन जुटाना था। कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने क्षेत्र में पार्टी के प्रति विश्वास को और स्पष्ट किया। सभा को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झामुमो ने राज्य की अस्मिता, स्वाभिमान और संसाधनों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष किया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर पार्टी को समर्थन देने की अपील की।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : गालूडीह की चुनावी सभा में उमड़ा जनसैलाब, भावुक हुईं कल्पना सोरेन, “रामदास दा की मशाल अब और तेज़ जलेगी”
राजमहल विधायक ए.टी. राजा ने अपने संबोधन में कहा कि झामुमो की सरकार गांव और गरीब के विकास को हमेशा प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान, मजदूर, छात्र, आदिवासी और मूलवासी समाज के हितों को केंद्र में रखकर योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि झामुमो केवल चुनावी वादों की राजनीति नहीं करती, बल्कि जमीनी स्तर पर विकास और सम्मानजनक जीवन देने के लिए काम करती है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, हाईवा जब्त कर दर्ज हुआ मामला
सभा में वक्ताओं ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाया जाए, ताकि दिवंगत स्व. रामदास सोरेन के सपनों को आगे बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम में मुखिया रीना महाली सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा स्थल पर उमड़े जनसैलाब ने झामुमो के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन का संकेत दिया और बैठक ने क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को और रोचक बना दिया।
























