- सुसाइड अलार्म और ऑटोमैटिक रेलवे फाटक मॉडल ने आकर्षित किया ध्यान
- विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह दिखा नया जोश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा स्थित शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल, धर्मडीह में मंगलवार को विज्ञान के प्रति बच्चों में रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने सोशल साइंस, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें अभिभावकों और आगंतुकों ने खूब सराहा। बच्चों द्वारा बनाए गए सुसाइड अलार्म और ऑटोमैटिक रेलवे ट्रैक फाटक मॉडल ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। सुरक्षा से जुड़ी नई तकनीकों को बच्चों द्वारा समझदारी और रचनात्मकता से प्रस्तुत करने पर सभी ने उनकी प्रशंसा की।
इसे भी पढ़ें : Potka : तुड़ी मौजा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पोटका C.O. को सौंपा मांग पत्र
पर्यावरण संरक्षण व वैज्ञानिक सोच पर आधारित मॉडल रहे केंद्र में
कार्यक्रम का उद्घाटन भाभा एटमिक रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक एवं मुख्य अतिथि पी.एल. पटनायक ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आलोक राज मौजूद रहे। स्कूल के संस्थापक मुद्रिका शर्मा, प्राचार्य पवन कुमार बनर्जी तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदर्शनी में स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए थे, जिनका अभिभावकों और बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चे उत्साह से भरे नजर आए और विज्ञान के प्रति उनका जोश देखने लायक था।
























