- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रहे मुख्य अतिथि, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर में स्थित सितवांतो देवी महिला कल्याण संस्थान द्वारा संचालित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल का उद्घाटन आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय इरफान अंसारी सहित कई माननीय विधायकगण और गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि यह संस्थान क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हरित ऊर्जा से बिजली वितरण व्यवस्था लागू करे भारत सरकार – जे पी पांडेय
आदित्यपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय
उद्घाटन समारोह में संसद महोदया जोबा माझी, विधायक दशरथ गगराई, मंगल कालिंदी, समीर महांति, सोमेश चन्द्र सोरेन, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, केंद्रीय सदस्य गणेश महाली और गणेश चौधरी सहित जिला अध्यक्ष डॉ. सुबेंदु महतो, सचिव बैधनाथ टुडू और जिला के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और संस्थान से जुड़े लोग भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। समारोह ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग की शुरुआत का संदेश दिया।
























