- जल निकासी समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, ग्रामीणों को मिलेगा राहत
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा प्रखंड के जामिरडीहा गांव में मंगलवार को 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत स्वीकृत पक्की नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। जिला परिषद फूलमनी मुर्मू ने मुख्य सड़क से लेकर सुबोध मांडी के घर तक बनने वाली नाली निर्माण योजना की शुरुआत नारियल फोड़कर की। जिला परिषद सदस्य ने बताया कि नाली निर्माण से जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या समाप्त होगी और गांव में स्वच्छता तथा स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : कांदरबेड़ा ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टला, टायर फटने से गिट्टी लदा हाइवा पलटा
शिलान्यास समारोह के दौरान गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद थे, जिनमें मुखिया राम मुर्मू, प्रतिनिधि शंकर मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य राहुल बाजपेई, कलन महतो, रवीन टुडू, आकुल राना, सोमनाथ राना, विश्वजीत राना और भातुर मोहंती शामिल थे। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नाली निर्माण से बारिश के मौसम में जल जमाव की समस्या से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी और यातायात भी सुगम होगा।
























