- मुड़ाकाटी चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आई परिवार की बाइक
- घायलों को बरिपदा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। मुड़ाकाटी चौक के समीप पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लापुर थाना अंतर्गत झारापाड़ा गांव निवासी रीम दंण्डपाठ अपने पति और एक वर्षीय बच्चे श्रेया दंण्डपाठ के साथ हाता स्थित अपने ससुराल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : बालू घाटों के अलॉटमेंट का रास्ता साफ, झारखंड हाईकोर्ट ने स्टे हटाया
सड़क हादसे में महिला और बच्चे की हालत नाजुक
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मां और बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा हेतु पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बरिपदा रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
























