- रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने जीते स्वर्ण पदक, झारखंड का बढ़ाया मान
- विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाई, राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 6 और 7 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की फेडरेशन कराटे प्रतियोगिता में विद्या ज्योति स्कूल, गम्हरिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और झारखंड का मान बढ़ाया। विभिन्न आयु और भार वर्गों में टीम ने कुल 2 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। 13 वर्ष आयु वर्ग की रक्षा कुमारी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में स्मिता दास ने अपनी कुशलता का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनके प्रदर्शन को देखते हुए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जयपुरा गांव में महादलितों के साथ छुआ–छूत का मामला उजागर, पुलिस कार्रवाई से शांत हुआ माहौल
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का शानदार प्रदर्शन
झारखंड राज्य फेडरेशन की ओर से स्मिता दास को 3000 रुपये और रक्षा कुमारी को 2000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई। दोनों खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में भी शामिल कर सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में विद्या ज्योति स्कूल के कुल 9 प्रतिभाशाली छात्रों ने हिस्सा लिया और विद्यालय की खेल क्षमता का परिचय दिया। इस उपलब्धि से न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ा बल्कि विद्यालय और राज्य का गौरव भी बढ़ा।
























