- भक्तों ने लिया जीवन पर प्रकाश डालने वाले सत्संग का आनंद
- भक्तिमय वातावरण में मातृ सम्मेलन और धार्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
खेदुआ पंचायत के दुधकुंडी गांव में शनिवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का भव्य सत्संग महोत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रितिक रास बिहारी मंडल ने की, जिसमें स्थानीय सत्संग वृंद के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि रितिक रास बिहारी मंडल ने ठाकुर अनुकूलचंद्र की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 14 सितंबर 1888 को वर्तमान बांग्लादेश के पबना जिले में हुआ था। उन्होंने मातृ और पितृ भक्ति को सर्वोपरि माना। सत्संग कार्यक्रम की शुरुआत उषा कीर्तन के साथ हुई, उसके बाद सामूहिक प्रार्थना और धर्मग्रंथों का पाठ किया गया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : उपचुनाव – सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रणनीतिक बैठक, कार्यकर्ताओं ने विजय सुनिश्चित करने का लिया संकल्प
संतों की जीवनी से भक्तों ने लिया जीवन मार्ग का प्रकाश
कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और ठाकुर भोग का वितरण किया गया। बेनाशोली चौक से पूजा स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पुरुष और महिला भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। जन्म महोत्सव के बाद मातृ सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसका मुख्य विषय “समाज के गठन में मातृ भूमिका” था। इसके बाद धर्म सभा, प्रसाद वितरण, आरती, भजन-कीर्तन और विदाई संगीत के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर दुर्गा बारीक, परिमल सीट, असीम सीट और मनोरंजन सेनापति सहित कई भक्त उपस्थित थे।
























