- योग के माध्यम से छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास पर दिया गया जोर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटरहाउस योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगासन, प्राणायाम तथा संतुलन आधारित आसनों का शानदार प्रदर्शन किया। पूरी प्रतियोगिता का सफल संचालन योग शिक्षिका कृष्णा विश्वास के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका प्रखंड में ग्राम सभा की अनदेखी का आरोप, धार्मिक ट्रस्ट और निर्माण कार्य पर उठा सवाल
विद्यालयों में योग शिक्षा का बढ़ता महत्व

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने कहा कि नवोदय विद्यालयों में योग शिक्षा पाठ्यक्रम का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने बताया कि क्लस्टर, रीजनल और नेशनल स्तर पर आयोजित योग प्रतियोगिताओं से छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित होती है। इस अवसर पर मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा विश्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी शामल, सीमा कुमारी और छोटे लाल कुशवाहा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
























