- मुटुरखाम एफसी को हराकर जुगिसोल एफसी बनी चैंपियन, समापन समारोह में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
- पुरस्कार वितरण में खिलाड़ियों का सम्मान, स्पोर्टिंग क्लब की टीम रही सक्रिय
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत स्थित मांगरोसोल फुटबॉल मैदान में स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को उत्साह और उमंग के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में जुगिसोल एफसी ने मुटुरखाम एफसी को कड़े संघर्ष में पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। मैच से पूर्व कमिटी के अध्यक्ष सोनाराम टुडू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। रोमांचक मुकाबले के बाद जुगिसोल एफसी को विजेता घोषित किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आनंद मार्ग का दृष्टि सेवा महा अभियान जारी : 10 मोतियाबिंद रोगियों की फेको सर्जरी
रोमांचक फाइनल में जुगिसोल एफसी का जलवा
समापन समारोह में अध्यक्ष सोनाराम टुडू ने विजेता टीम जुगिसोल एफसी को 10,000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया, जबकि उपविजेता मुटुरखाम एफसी को 7,000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों—दादू राम हांसदा, माझी राम हांसदा, करण सोरेन और लाल मोहन मांडी—ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय खिलाड़ियों के उत्साह और ग्रामीणों की सहभागिता ने आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।
























