- चंद्रपुर गांव में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, पारंपरिक वेशभूषा में होंगे सहभागी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा, चाकुलिया और धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के माझी परगना महाल के पदाधिकारी और सदस्य 9 अक्टूबर को आयोजित आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा की जन आक्रोश महारैली में शामिल होंगे। इस संबंध में मंगलवार दोपहर को भूतिया पंचायत के चंद्रपुर गांव में कुंवर लाल माण्डी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य अपनी पारंपरिक वेशभूषा में रैली में भाग लेकर आदिवासी अस्मिता और अधिकारों की रक्षा का संदेश देंगे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर फायरिंग करने वाला टेका चौधरी गिरफ्तार, हथियार बरामद, एक आरोपी अब भी फरार
महारैली की तैयारियों को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है। पूर्व प्रमुख शास्त्री हेंब्रम ने बताया कि बहरागोड़ा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लोग झंडे, बैनर और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की व्यवस्था में जुटे हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान बाघराय किस्कू, मिरधा टुडू, दशरथ हांसदा, जादव टुडू, चंद्रमोहन बेसरा, गोमहा मुर्मू, विधान बेसरा, सुसिल मुर्मू, प्रेमचांद किस्कू, गरमा हेम्ब्रम, सुकलाल टुडू, दसमत हांसदा और खुदीराम मंडी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
























