Share

Jhargram : गोपीबल्लभपुर में भाजपा प्रत्याशी की मानवीय पहल, बुजुर्ग महिला की मदद कर जीता दिल

  • प्रचार के बीच राजेश महतो ने उठाया लकड़ी का बोझ, घर तक पहुंचाया

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो ने अपने मानवीय व्यवहार से अलग पहचान बनाई है। फेको क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी, जो कड़ी धूप में सिर पर भारी लकड़ी का बोझ लेकर चल रही थीं। थकान के कारण वह बीच रास्ते में रुक गई थीं। यह दृश्य देखते ही राजेश महतो ने तुरंत अपना प्रचार कार्य रोक दिया और महिला की मदद के लिए आगे बढ़े।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड गठन पर खुशी, अभिनंदन सभा का आयोजन

लोगों ने की सराहना, कहाऐसे नेता ही समझते हैं जनता का दर्द

राजेश महतो ने न केवल महिला के सिर से लकड़ी का बोझ उतारा, बल्कि उसे अपने कंधे पर उठाकर पैदल ही उनके घर तक पहुंचाया। इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए और उनकी सराहना करने लगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे नेता ही वास्तव में आम जनता की परेशानियों को समझते हैं और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहते हैं। चुनावी माहौल के बीच इस तरह की पहल को लोगों ने सकारात्मक संदेश के रूप में लिया है।

Jadugoda : भव्य कलश यात्रा के साथ गोपालपुर में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

शिव मंदिर मैदान में पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन, श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल स्वामी हंसाराम गिरी महाराज ने

  • शिव मंदिर मैदान में पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन, श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल
  • स्वामी हंसाराम गिरी महाराज ने श्रीराम कथा से भक्तों को कराया भावविभोर
  • श्रीराम कथा सुनने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : गोपालपुर शिव मंदिर मैदान में रविवार से पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भुरकाडीह तालाब से निकाली गई कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने कलश में जल भरकर जय श्रीराम के नारों के साथ कथा स्थल तक यात्रा निकाली। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सामाजिक कार्यकर्ता नवरंजन भक्त बजरंग बली का पताका लेकर सबसे आगे चल रहे थे। कलश यात्रा में गोपालपुर, बनडीह, भुरकाडीह और कालापत्थर समेत कई गांवों की महिलाओं ने हिस्सा लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। तालाब में भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : लोकल बोर्ड इलाके में भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख

धार्मिक आयोजन से गांवों में बना भक्तिमय वातावरण

देर संध्या हरिद्वार से आए स्वामी हंसाराम गिरी महाराज ने श्रीराम कथा का रसपान कराते हुए भक्तों को धर्म, भक्ति और मानवता का संदेश दिया। कथा सुनने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। सामाजिक कार्यकर्ता नवरंजन भक्त ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा लोगों को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नव रंजन भक्त, भोलू भक्त, बीरू राम भक्त, भूदेव भक्त, मानिक प्रामाणिक समेत ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Jhargram : लोकल बोर्ड इलाके में भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख

वार्ड नंबर 9 में देर रात लगी आग से मची अफरा-तफरी, लाखों की संपत्ति स्वाहा प्रभावित दुकानदारों से मिले विधायक

  • वार्ड नंबर 9 में देर रात लगी आग से मची अफरा-तफरी, लाखों की संपत्ति स्वाहा
  • प्रभावित दुकानदारों से मिले विधायक लक्ष्मीकांत साऊ
  • प्रशासन से राहत और मुआवजे की उठी मांग
  • प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग तेज

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झारग्राम : शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित लोकल बोर्ड इलाके में बीती देर रात भीषण आग लगने से भारी तबाही मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक कुल सात दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। आसपास के लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि हालात जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो गए। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Gua : ठाकुरा गांव में विशेष ग्राम सभा, नए मुंडा चयन को लेकर बनी सहमति

देर रात आगजनी से दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट

घटना की सूचना मिलते ही झाड़ग्राम के नव निर्वाचित विधायक लक्ष्मीकांत साऊ मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि आग लगने के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। विधायक ने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस घटना को राजनीतिक रंग न दिया जाए। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। दुकानदारों का कहना है कि उनकी पूरी आजीविका इन दुकानों पर निर्भर थी और अब उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति की प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी का गठन

आग के कारणों की होगी निष्पक्ष जांच : विधायक

जंगलमहल स्वराज मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि प्रभावित दुकानदारों को मानवीय आधार पर तत्काल राहत और आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपकर पीड़ित परिवारों के पुनर्वास की मांग करने की बात कही। साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि आगजनी के पीछे किसी प्रकार की लापरवाही या साजिश सामने आती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से शीघ्र मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि प्रभावित परिवार जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।

Gua : ठाकुरा गांव में विशेष ग्राम सभा, नए मुंडा चयन को लेकर बनी सहमति

गुवा सेल में नौकरी मिलने के बाद वर्तमान मुंडा की भूमिका पर उठे सवाल 17 मई को विशेष ग्राम सभा

  • गुवा सेल में नौकरी मिलने के बाद वर्तमान मुंडा की भूमिका पर उठे सवाल
  • 17 मई को विशेष ग्राम सभा में आगे बढ़ेगी चयन प्रक्रिया
  • नए मुंडा चयन को लेकर ग्रामीणों ने बनाई रणनीति

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड के दिरीबुरु पंचायत अंतर्गत ठाकुरा गांव में रविवार को देवरी प्रधान चाम्पिया की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में गांव के वर्तमान मुंडा दामु चाम्पिया को गुवा सेल में नौकरी मिलने के मुद्दे पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना था कि गांव का मुंडा एक साथ दो जिम्मेदारियां नहीं निभा सकता। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दामु चाम्पिया को या तो गांव के मुंडा पद पर रहना होगा अथवा सेल की नौकरी करनी होगी। इस मुद्दे पर ग्राम सभा में लंबी चर्चा हुई। बैठक में दामु चाम्पिया को भी बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने ग्राम सभा का बहिष्कार करते हुए बैठक में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव की परंपरा और सामाजिक व्यवस्था को बनाए रखने पर जोर देते हुए नए मुंडा के चयन को लेकर विचार-विमर्श किया।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति की प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी का गठन

गांव की पारंपरिक व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जताई एकजुटता

ग्राम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 मई, रविवार को खाश जामदा में सारंडा पीढ़ मानकी साजन चातोम्बा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इसी बैठक में नए मुंडा चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। ग्रामीणों ने नए मुंडा पद के लिए बुधराम चाम्पिया, पिता स्वर्गीय मारकस चाम्पिया का नाम प्रस्तावित किया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि गांव की सामाजिक परंपराओं और प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखना जरूरी है। ग्राम सभा में प्रशांत चाम्पिया, बबलू चाम्पिया, मदन चाम्पिया, प्रधान चाम्पिया, मोरा चाम्पिया, मंगल चाम्पिया, सागर चाम्पिया, बुधराम चाम्पिया, मंगडू चाम्पिया और बंधन चाम्पिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Jadugoda : आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति की प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी का गठन

गोविंदपुर में आयोजित बैठक में कोल्हान से रांची तक के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा गुरुदेव गोपी नाथ गोस्वामी ने नवचयनित

  • गोविंदपुर में आयोजित बैठक में कोल्हान से रांची तक के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
  • गुरुदेव गोपी नाथ गोस्वामी ने नवचयनित पदाधिकारियों को किया सम्मानित
  • युवा और महिला मोर्चा की नई टीम का भी हुआ गठन, मिली जिम्मेदारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति की प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी का गठन रविवार को गोविंदपुर स्थित आशा भवन में विधिवत रूप से किया गया। आयोजित सांगठनिक बैठक में घाटशिला, चाकुलिया, जादूगोड़ा, पोटका समेत पूरे कोल्हान और रांची क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से तीन वर्षीय केंद्रीय कमिटी का गठन किया गया, जिसमें नवदीप दास को अध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. सुंदर लाल दास को मुख्य संयोजक, मृत्युंजय दास को मुख्य संरक्षक, मदन मोहन दास को संयोजक, विद्यासागर दास को कार्यकारी अध्यक्ष तथा हेमंतो दास को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा गुरु पदों दास और लक्खी दास को सचिव पद पर चयनित किया गया।

इसे भी पढ़ें : Midnapore : आरपीएफ की महिला जवानों ने दिखाई बहादुरी, चलती ट्रेन से यात्री की बचाई जान

नई कमिटी के गठन से संगठन को मिलेगी मजबूती

कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव गोपी नाथ गोस्वामी ने सभी चयनित पदाधिकारियों को चैतन्य महाप्रभु का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया और प्रमाण पत्र प्रदान किया। बैठक में जोगेंन दास को संरक्षक, शिव प्रसाद को संयोजक तथा मदन मोहन दास और शक्ति पदों दास को उपाध्यक्ष बनाया गया। समाज के वरिष्ठ लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि समिति समाज के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने संगठन की एकता और विस्तार पर विशेष जोर दिया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : एनएच-49 पर हार्वेस्टर कीचड़ से बढ़ा खतरा, बाइक सवारों की मुश्किलें बढ़ीं

समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी नई केंद्रीय कमिटी

केंद्रीय कमिटी के गठन के बाद युवा और महिला मोर्चा की नई कमिटी का भी गठन किया गया। युवा कमिटी में संजय दास को अध्यक्ष और चंचल दास को महासचिव बनाया गया। वहीं शिशिर दास को संरक्षक, हरिकृष्ण दास को उपाध्यक्ष, जय गोपाल को मुख्य संयोजक तथा राम प्रसाद दास को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला मोर्चा में इंद्राणी दास को अध्यक्ष, अणिमा दास को मुख्य संयोजक, सोमा दास को महासचिव, मीरा दास को सचिव और ममता दास को उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में प्रदेश और कोल्हान क्षेत्र से पहुंचे समाज के प्रबुद्ध लोगों ने नई कमिटी को शुभकामनाएं दीं।

Midnapore : आरपीएफ की महिला जवानों ने दिखाई बहादुरी, चलती ट्रेन से यात्री की बचाई जान

मिदनापुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना रेलवे ने यात्रियों से की सुरक्षा नियमों के पालन

  • मिदनापुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
  • रेलवे ने यात्रियों से की सुरक्षा नियमों के पालन की अपील
  • रेलवे ने यात्रियों को सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मिदनापुर : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की दो महिला जवानों ने साहस, सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक यात्री की जान बचा ली। घटना 9 मई की दोपहर करीब 2:20 बजे की है, जब ट्रेन संख्या 38820 एमडीएन-हावड़ा लोकल मिदनापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान करीब 50 वर्षीय एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने के बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे जाने की स्थिति में पहुंच गया। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रही आरपीएफ की महिला जवान एस. गोराई और के. कुमारी ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए दौड़ लगाई और समय रहते यात्री को कोच के अंदर सुरक्षित धकेल दिया। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : एनएच-49 पर हार्वेस्टर कीचड़ से बढ़ा खतरा, बाइक सवारों की मुश्किलें बढ़ीं

महिला जवानों की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा

पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे अधिकारियों ने दोनों महिला जवानों की बहादुरी की सराहना की। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इस तरह की लापरवाही किसी भी समय जानलेवा हादसे का कारण बन सकती है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और सतर्क रहने की सलाह दी है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Baharagoda : एनएच-49 पर हार्वेस्टर कीचड़ से बढ़ा खतरा, बाइक सवारों की मुश्किलें बढ़ीं

बहरागोड़ा से जामसोला तक सड़क बनी फिसलन जोन, हादसों का बढ़ा खतरा ग्रामीणों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की

  • बहरागोड़ा से जामसोला तक सड़क बनी फिसलन जोन, हादसों का बढ़ा खतरा
  • ग्रामीणों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर बहरागोड़ा से ओडिशा सीमा जामसोला तक का सफर इन दिनों दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। खेतों से गरमा धान की कटनी कर लौट रहे हार्वेस्टर वाहनों के पहियों से सड़क पर बड़ी मात्रा में गीली मिट्टी गिर रही है, जिससे सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है। धूप में यही मिट्टी सूखकर धूल का गुबार बन जाती है, जबकि हल्की बारिश होते ही सड़क फिसलन भरी हो जाती है। इससे आए दिन बाइक चालक सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : आँगरीसोल में गजराज का आतंक, पांच एकड़ धान की फसल बर्बाद

कीचड़ और धूल से एनएच-49 पर बढ़ा हादसों का खतरा

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में हार्वेस्टर संचालकों की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर कीचड़ फैलने से रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से सड़क की नियमित सफाई कराने तथा लापरवाह हार्वेस्टर संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top