- खेलों के विकास पर हुई सार्थक चर्चा, भागलपुर प्रीमियर लीग के ऑक्शन में लेंगे हिस्सा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत के प्रसिद्ध कमेंटेटर और प्रो कबड्डी लीग के निदेशक चारू शर्मा मंगलवार को देवघर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े से स्थानीय पोर्टिको सरोवर होटल में हुई। इस औपचारिक भेंट के दौरान देवघर जिले में खेलों की स्थिति और खिलाड़ियों के उत्थान पर गहन चर्चा हुई। डॉ. खवाड़े ने चारू शर्मा को बताया कि उनके प्रयासों से देवघर में पहली बार स्कूल ओलंपिक की शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। इस पहल की चारू शर्मा ने सराहना की और इसे खेल विकास की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : आदिवासी बचाओ जन आक्रोश महारैली में शामिल होगा माझी परगना महाल
भारत के खिलाड़ी विश्व भर बना रहे हैं अपनी पहचान
चारू शर्मा ने चर्चा के दौरान कहा कि भारत के खिलाड़ी आज विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, और झारखंड जैसे राज्यों से भी कई प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि देवघर जैसे जिलों में खेलों की नींव मजबूत हो रही है, जो आने वाले समय में देश के लिए गौरव का विषय बनेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि झारखंड में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए जब भी उनकी जरूरत होगी, वे हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर फायरिंग करने वाला टेका चौधरी गिरफ्तार, हथियार बरामद, एक आरोपी अब भी फरार
खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन मिले तो विश्व मंच पर चमक सकते हैं
बैठक के दौरान डॉ. सुनील खवाड़े ने झारखंड में हॉकी के प्रति लोगों के जुनून की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आदिवासी और जनजातीय क्षेत्रों में संसाधनों की कमी के बावजूद यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सुनकर चारू शर्मा काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे विश्व मंच पर चमक सकते हैं। उन्होंने डॉ. खवाड़े जैसे खेल प्रेमियों के योगदान की सराहना की और उन्हें खेलों के क्षेत्र में “मील का पत्थर” बताया। मुलाकात के बाद चारू शर्मा भागलपुर रवाना हुए, जहां वे बुधवार को भागलपुर प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के ऑक्शन में शामिल होंगे। इस अवसर पर आशीष झा, नवीन शर्मा, प्रकाश भारद्वाज, आलोक कुमार और दीपक कुमार भी उपस्थित रहे।
























