- मानुषमुड़िया स्टेडियम में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, 32 टीमें लेंगी हिस्सा
- सांसद खेल महोत्सव में आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया में भाजपा मंडल की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई कि जमशेदपुर लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो के दिशा-निर्देश और उनके सौजन्य से बहरागोड़ा प्रखंड में नमो फुटबॉल एवं सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ। तय कार्यक्रम के अनुसार 21 दिसंबर से दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। प्रतियोगिता बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की 32 टीमों के बीच आयोजित होगी, जिसमें स्थानीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुलिस ने हत्या और लूट के मामलों का किया खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण युवाओं को खेल से जोड़ने की पहल
सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे मानुषमुड़िया स्टेडियम में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 60 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 40 हजार रुपये, जबकि तृतीय और चतुर्थ स्थान पाने वाली टीमों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा बेस्ट प्लेयर और बेस्ट गोलकीपर को साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल और युवा सशक्तिकरण से जुड़े सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
























