- जनधन, बीमा और पेंशन योजनाओं से ग्रामीणों को जोड़ने का प्रयास
- ग्रामीणों की भागीदारी से सफल हुआ बैंकिंग शिविर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल गांव में शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एक दिवसीय विशेष बैंकिंग शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना और उन्हें केंद्र सरकार की वित्तीय योजनाओं की जानकारी देना था। शिविर में प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) के तहत पंजीकरण की सुविधा दी गई। ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योजनाओं का लाभ उठाया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 16 लाख की चोरी कर फरार ड्राइवर दिल्ली से गिरफ्तार, 10.73 लाख बरामद
बैंकिंग सेवाओं को घर-घर पहुंचाने की दिशा में एक कदम
शिविर में री-केवाईसी अपडेट, नॉमिनी जोड़ने जैसे आवश्यक कार्य भी पूरे किए गए। बैंक के सहायक प्रबंधक रबीन सुनवार ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों से अपील की कि वे खुद भी इन शिविरों में सक्रिय रूप से शामिल हों और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने में मदद करें। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से वित्तीय समावेशन को गति मिलेगी और गांवों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचेंगी।
























