- निर्माण कार्य के चलते बनाई गई वन वे व्यवस्था में भ्रम, टकराव से बाल-बाल बचे दोनों ड्राइवर
- निर्माण एजेंसी से पूछताछ करेगी पुलिस, ट्रैफिक गाइडलाइन पर उठे सवाल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा प्रखंड में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हुआ, जब एनएच-18 पर स्थित बहरागोड़ा महाविद्यालय के पास दो भारी ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए। जमशेदपुर से कोलकाता की ओर जा रहा ट्रेलर (NL-01AF-5401) और उड़ीसा से जमशेदपुर की ओर आ रहा ट्रेलर (HR-55AR-2561) एक ही लेन पर चल रहे थे, जिससे दोनों में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त ड्राइवरों ने समय रहते ब्रेक लगाकर और सूझबूझ से बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। दोनों ड्राइवरों को मामूली चोटें आईं, लेकिन जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची अग्रसेन भवन के पास दो गुटों में भीषण मारपीट, सड़कों पर मचा तांडव
एक ही लेन पर दोनों ओर की गाड़ियां, वन वे सिस्टम बना खतरा
स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, बहरागोड़ा क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से सर्विस रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कारण से एनएच-18 के कुछ हिस्सों पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है, लेकिन इसमें उचित दिशा-निर्देशों की कमी के कारण भ्रम की स्थिति बन गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ट्रेलरों को जब्त कर लिया। मामले की जांच की जा रही है और वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस निर्माण एजेंसी से बात कर सकती है।
























