- गोपालपुर पंचायत के वृंदावनपुर गांव में हुई दर्दनाक घटना, विधायक समीर मोहंती ने दी सांत्वना
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गोपालपुर पंचायत के वृंदावनपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां घर के लोहे के दरवाजे में करंट लगने से मीता रानी सीट (50) नामक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मीता रानी सीट अपने घर में सामान्य घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान घर के लोहे के दरवाजे से सटा हुआ विद्युत तार अचानक करंट प्रवाहित करने लगा। जैसे ही उन्होंने दरवाजा छुआ, वे उसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा बचाने का प्रयास करने से पहले ही हादसा हो चुका था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
इसे भी पढ़ें : Deoghar : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटेटर चारू शर्मा पहुंचे देवघर, डॉ. सुनील खवाड़े से की मुलाकात
विधायक समीर मोहंती पहुंचे घटना स्थल पर, व्यक्त की संवेदना
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती तुरंत वृंदावनपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से उचित मुआवजे की अनुशंसा करने का आश्वासन दिया। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली विभाग से लापरवाही की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना क्षेत्र में गहरे शोक का कारण बन गई है।
























