- भूमि पूजन के साथ तैयारियों की शुरुआत, ग्रामीणों में उत्साह
- ग्रामीणों की व्यापक भागीदारी, समिति ने तेज की तैयारियाँ
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल स्थित ऐतिहासिक बाबा सत्यनाथ (शिव) मंदिर अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में पांच दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा, जो 28 दिसंबर से शुरू होकर 1 जनवरी 2026 तक चलेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्य पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। गुरुवार को अनुष्ठान की तैयारियों की आधिकारिक शुरुआत करते हुए वैदिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बन गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सीतारामडेरा और मानगो से छह तस्कर गिरफ्तार, 60 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त
28 दिसंबर से शुरू होगा शताब्दी वर्ष का विशेष कार्यक्रम
भूमि पूजन कार्यक्रम को पुजारी सुधाकर पांडा, अंतर्यामी उपाध्याय, रुद्र प्रताप पांडा और टुनू उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में कमेटी सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। देवदत्त पांडा, समरेंद्र उपाध्याय, सरोज उपाध्याय, रबीन महाकुड़, पदमालोचन बेरा, सोमलोचन महाकुड़, दुर्गा महाकुड़, अश्विनी पांडा, ब्रह्मा मिश्र और विमल साहू समेत कई लोग इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बने। ग्रामीणों ने बताया कि शताब्दी वर्ष का यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और आध्यात्मिक उल्लास का अवसर है।
























