- स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी गई, मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा विशेष ग्रेड
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा प्रखंड के बांसदा और मटिहाना उप-स्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार को राष्ट्रीय मूल्यांकनकर्ताओं की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. एंजेलिन जौनर और डॉ. शेखर लाल प्रधान ने केंद्रों की साफ-सफाई, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, रिकॉर्ड अपडेट और एएनएम द्वारा संचालित टीकाकरण कार्यक्रम की कार्यप्रणाली का बारीकी से मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जामिरडीहा में 15वें वित्त आयोग से बनेगी पक्की नाली, जिला परिषद ने किया शिलान्यास
मूल्यांकनकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं, आपातकालीन तैयारी और मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया। टीम ने बताया कि निरीक्षण के बाद दोनों उप-स्वास्थ्य केंद्रों को निर्धारित मानकों के आधार पर एक विशेष ‘ग्रेड’ प्रदान किया जाएगा, जिससे भविष्य में सेवाओं की गुणवत्ता और अधिक मजबूत होगी। स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने उम्मीद जताई कि मूल्यांकन से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का मार्ग प्रशस्त होगा।
























