- डीजे पर डांस को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
- डिमना लेक में पिकनिक के दौरान विवाद और हमला
- आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी, पुलिस जांच में जुटी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में रविवार की शाम पिकनिक मनाने गए युवकों के एक समूह पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक हमलावर ने छापड़ जैसे धारदार हथियार का इस्तेमाल किया, जिससे सूरज कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य युवकों को भी चोटें आई हैं। घटना शाम लगभग 4:30 बजे की बताई जा रही है। घायल सूरज कुमार राय और बिस्वजीत दास डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी कुछ अन्य युवकों से कहासुनी हो गई, और विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय ने आदित्यपुर और सिदगोड़ा में साझा विरासत और शिक्षा पर दिया संदेश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सूरज कुमार राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मौके से छापड़ बरामद कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घायलों में बिस्वजीत दास और बिस्वजीत कुमार राय भी शामिल हैं। घटना के बाद डिमना क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय के पत्र पर टाटा स्टील ने आम बागान अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई पहल
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, चापड़ बरामद और प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने मामले में आरोपी की पहचान जुगसलाई निवासी नदीम आलम के रूप में की है और उसे हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में भी जुटी है। जांच में जुटी पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है ताकि घटना में शामिल सभी आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के तहत लाया जा सके। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्षेत्र में सतर्क है।
























