- खतियान व छात्र अधिकारों की मांग पर जेएलकेएम का आंदोलन तेज, रांची तक पदयात्रा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बोकारो के डुमरी में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ‘छात्र अधिकार यात्रा’ का आगाज़ शुक्रवार को विधायक जयराम कुमार महतो ने हरी झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा की शुरुआत चिरैया मोड़ पर विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई, जिसके बाद विधायक ने यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यह पदयात्रा 9 दिसंबर को रांची पहुँचकर विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करेगी। यात्रा से पहले जयराम महतो सर्वदलिय बैठक में शामिल होने के लिए रांची रवाना हो गए। पदयात्रा खतियान आधारित स्थानीय नीति और छात्रों के अधिकारों को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाने का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : मुआवजा लेने के बाद भी NH जमीन पर अवैध कब्जा, बहरागोड़ा बना ‘मौत का कॉरिडोर’
रांची तक पैदल मार्च, खतियान और छात्र आवाज़ को मजबूत करने का संकल्प
संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि पदयात्रा के प्रथम दिन 45 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दल हजारीबाग जिले में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा चिरैया मोड़, बगोदर, हरिहर धाम, चलानिया होते हुए बिशुनगढ़ पहुँची। उनका कहना है कि खतियान और छात्रों की आवाज़ कभी दब नहीं सकती और यह पदयात्रा राज्यव्यापी आंदोलन को नई दिशा देगी। बड़ी संख्या में संगठन कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल रहे, जिनमें देवेंद्र नाथ महतो, मोतीलाल महतो, मनोज यादव, पूजा महतो, दीपक रवानी, बिहारी महतो, महेंद्र प्रसाद मंडल, लीलावती देवी और दिनेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
























