- नेशनल स्पोर्ट्स में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
चाईबासा : डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंडर 17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएवी चिड़िया की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अद्वितीय पहचान बनाई। छात्रा प्रार्थी नाग ने 50 मीटर दूरी में रजत पदक और 30 मीटर दूरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं दिव्यांशी सामङ ने 50 मीटर दूरी में स्वर्ण पदक और 30 मीटर दूरी में रजत पदक प्राप्त किया। छात्रा जेनी लोहार ने 50 मीटर और 30 मीटर दोनों दूरी में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन तीनों छात्राओं ने नई दिल्ली नोएडा में आयोजित इंडियन राउंड तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : वेटरन क्रिकेट मैच में ग्रामीण एसपी की टीम ने दर्ज की शानदार जीत
छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाया नया रिकॉर्ड, ओवरऑल टीम विनर बनी डीएवी चिड़िया
इस प्रतियोगिता में डीएवी चिड़िया की टीम को ओवरऑल टीम विनर और समूह चैम्पियनशिप का खिताब मिला। नेशनल गेम्स अंडर 17 के विजेता के रूप में विद्यालय का चयन किया गया और पदक के साथ नई दिल्ली में डीएवी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवनारायण सिंह ने इस सफलता का श्रेय डीएवी झारखंड एल जोन की क्षेत्रीय अधिकारी रेखा कुमारी और राष्ट्रीय निदेशक डॉ. वीर सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने तीरंदाजी में अद्भुत सफलता प्राप्त कर विद्यालय और झारखंड एल जोन की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है।
इसे भी पढ़ें : Dahigoda : दाहिगोड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
डीएवी चिड़िया को मिला राष्ट्रीय सम्मान, शिक्षकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता
प्राचार्य डॉ. शिवनारायण सिंह ने स्थानीय शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि तीरंदाजी में अध्ययनरत छात्रों की प्रतिभा शुरू से सराहनीय रही है। उन्होंने बताया कि विद्यालय सतत प्रयासरत है कि बच्चों की प्रतिभा को पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद में भी निखारा जाए। इस सफलता का श्रेय इतिहास शिक्षिका मौमिता मजुमदार और खेल शिक्षक सुमित सेनापति सहित अन्य शिक्षकों को दिया गया, जिनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की। डीएवी चिड़िया निरंतर बच्चों के बौद्धिक विकास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है।


























