- रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने किया सम्मानित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI) ने सम्मानित किया। यह सम्मान डीआरएम मीटिंग हॉल, चक्रधरपुर में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया गया। हाल ही में बिसरा और बोंडामुंडा केबिन ‘ए’ के बीच रेलवे ट्रैक पर 22 हाथियों का झुंड गुजर रहा था। इस दौरान रेल मंडल ने त्वरित और सतर्क निर्णय लेते हुए 12 लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया। इस कदम से हाथियों का झुंड सुरक्षित रूप से ट्रैक पार कर सका और किसी भी प्रकार की दुर्घटना टल गई।
इसे भी पढ़ें : Potka : ग्रामीण इलाकों में बढ़ते साइबर अपराध पर रोक के लिए चला जागरूकता अभियान
हाथियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का सराहनीय कदम
समारोह में मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि यह कदम मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की दिशा में भारतीय रेल की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चक्रधरपुर रेल मंडल हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित है और झारखंड व ओडिशा के वन क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जहां हाथियों की आवाजाही अक्सर देखी जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा वन विभाग के साथ समन्वय कर समय-समय पर विशेष सतर्कता और परिचालन नियंत्रण अपनाए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : कपाली ओपी क्षेत्र में छीनतई की घटनाएं बढ़ीं, CCTV में कैद हुई वारदात
वन विभाग और रेलवे का संयुक्त प्रयास
इस सम्मान समारोह में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें श्री अवनीश (सीनियर डिविजनल ऑपरेशंस मैनेजर), श्री सुनील कुमार मीना (सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर), श्री ए. के. सारंगी (असिस्टेंट एरिया मैनेजर), श्री राकेश कुमार और श्री बैद्यनाथ (सेक्शन कंट्रोलर), श्री आर. बारिक (चीफ यार्ड मास्टर), श्री बी. वी. नरसिम्हन (डिविजनल ट्रैफिक इंस्पेक्टर), श्री संजीव कुमार (स्टेशन मास्टर) और श्री बालेश्वर मुर्मू (सेक्शन कंट्रोलर) शामिल रहे। यह सम्मान समारोह अंतर-विभागीय समन्वय और वन्यजीव संरक्षण के प्रति चक्रधरपुर रेल मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
























