- बाजार समिति ने केक काटकर दी श्रद्धांजलि, नारों से गूंजा वातावरण
जेबी लाइव, रिपोर्टर
दाहिगोड़ा : आज दाहिगोड़ा स्थित दिसोम गुरु स्व. शिबू सोरेन बाजार समिति द्वारा उनकी 82वीं जन्म जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष समीर बोस ने की। इस अवसर पर बाजार समिति के सदस्य अमित शीट, अशोक दास, देबू पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जयंती समारोह में केक काटकर गुरुजी को श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान को याद किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बस स्टैंड गोलचक्कर के समीप हुए हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन
नारों से गूंजा समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “दिसोम गुरु स्व. शिबू सोरेन अमर रहें” के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। सभी ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक एकता, जनसेवा और आदिवासी समाज के उत्थान के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह ने समाज में भाईचारे और प्रेरणा की भावना को और अधिक सशक्त किया।
























