जेबी लाइव,रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड अंतर्गत काशिदा पंचायत कमेटी की ओर से झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं झारखंड सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री सह घाटशिला विधायक स्व. रामदास सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण, शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्राएं, अभिभावक, पूजा एवं कीर्तन कमेटी के सदस्य, विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए. सभी ने दिवंगत नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
कार्यक्रम में श्री श्री विद्या मंदिर काशिदा, खाड़िया सेटलमेंट उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगजोड़ा, आवासीय उच्च विद्यालय ऊपर पावड़ा सहित कई शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, छात्र और अभिभावक शामिल हुए.सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन और रामदास सोरेन का जीवन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है.
सभा में मुख्य रूप से रॉबिन घोष, तपन अधिकारी, विवास डे, रतन अधिकारी एवं उनकी धर्मपत्नी, प्रबीर कुमार दे, सजल दे, दुलाल दे, काजल दे, सुमित करजी, विपिन सिंह, गांधी धल, ग्राम प्रधान भादो मुर्मू, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रखंड सचिव खुदीराम हांसदा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, काजोल डॉन, विकास मजूमदार, आम्पा हेंब्रम, सुजॉय सिंह, सब्यसाची चौधरी, प्रणब मुखर्जी, सागर पानी, चंचल सरकार, अमर पूर्ति, अंकुर कावरी, सौरव बोस, सुनील कुमार, फातु मुर्मू, मुचीराम हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
























