जेबी लाइव, रिपोर्टर
जिला पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला प्रखंड के गालूडीह में कुर्मी संस्कृति विकास समिति, आंचलिक कल्चरल फेडेरेशन तथा नेताजी सुभाष जयंती समिति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
यह शिविर माननीय मंत्री रामदास सोरेन जी के मार्गदर्शन और सहयोग से लगातार चौथे वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी तथा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.
रक्तदान शिविर ने न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी सहायता प्रदान की, बल्कि समाज में सेवा और एकता का सशक्त संदेश भी दिया.
इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय के प्रतिनिधि जगदीश भगत, जिले के ग्रामीण इलाकों में ब्लड मैन के नाम से प्रसिद्ध सपन महतो, वरीय समाजसेवी शीतल ओहदार, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा मुर्मू, खुदीराम महतो, मानव दास, सुशील मार्डी, शिफू शर्मा, सचिन सरकार, बकरुदीन अली, बबलू हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, समाजसेवी और रक्तदाता मौजूद रहे.
























