जेबी लाइव,रिपोर्टर
घाटशिला प्रखंड के टुमंगडूंगरी स्थित आवास पर मंगलवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य राजू कर्मकार की माता स्व. बिमला कर्मकार के श्राद्धकर्म का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्व. रामदास सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र सोमेश चन्द्र सोरेन ने दिवंगत बिमला कर्मकार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बिमला कर्मकार एक सरल और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं, जिन्होंने अपने परिवार और समाज में उच्च आदर्श स्थापित किए. उनके निधन से क्षेत्र ने एक स्नेही और मार्गदर्शक व्यक्तित्व को खो दिया है. उपस्थित सभी लोगों ने उनके आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.श्राद्धकर्म के मौके पर वातावरण गमगीन रहा और सभी ने एक स्वर में कहा कि स्व. बिमला कर्मकार की स्मृतियाँ हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी.
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी, पूर्व केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत, रॉबिन सोरेन, रूपेश सोरेन, बिक्रम किस्कू, सोनाराम सोरेन, कालीपोदो गोराई, दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डॉन, प्रधान सोरेन, प्रताप दास, सुशील मार्डी, महेश्वर हांसदा, राजहंस मिश्रा, पालू राम माझी, शंभु जैना, गोपाल कोइरी, रतन महतो, जुझार सोरेन, रायसेन सोरेन, कमल दास, सौरभ बोस और अंकुर कावरी समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
























