जेबी लाइव, रिपोर्टर
दाहीगोड़ा स्थित सर्कस मैदान में लगने वाले दैनिक शिबू सोरेन मार्केट में झारखंड सरकार के स्कूली एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग के मंत्री दादा रामदास सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
यह कार्यक्रम मंत्री प्रतिनिधि जगदीश भगत, अध्यक्ष समीर बोस एवं गोपालपुर ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती शांखी हांसदा के प्रतिनिधि सुखलाल हांसदा के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ.
सभा में उपस्थित सब्जी दुकानदारों ने दादा रामदास सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि ने भावुक होते हुए कहा –
“इस मार्केट से रामदास दादा का गहरा जुड़ाव रहा है. मार्केट के संचालन एवं व्यवस्था में उनका सदैव मार्गदर्शन मिलता रहा. उनका अचानक चले जाना हमारे लिए अपूरणीय क्षति है.”
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि सुखलाल हांसदा, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा, सुशील मार्डी, विकास मजुमदार, सब्यसाची चौधरी, राजा सिंह, सौरभ बोस, अमित राजू, राजा बीगन, राजा अमल दास, सुमन सिन्हा, ब्लास्टर प्रसाद, निर्मल बारी, रुदल प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग एवं सब्जी विक्रेता उपस्थित थे.
























