- युवा विधायक सोमेश सोरेन ने संरक्षण और संवर्धन पर दिया जोर
- समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक सोमेश सोरेन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : धालभूमगढ़ युवा क्लब भवन में पारसी जीतकर महा के अवसर पर 23वें संताली भाषा दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का आयोजन अखिल भारतीय संताली लेखक संघ झारखंड शाखा, संताली भाषा दिवस उत्सव समिति धालभूमगढ़ तथा माझी परगना महल कोकपाड़ा तरफ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में संताली भाषा, संस्कृति और परंपराओं पर विशेष चर्चा हुई, वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : केंद्र में युवा मंत्रिमंडल की तैयारी, मोदी सरकार का 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
भाषा और लिपि के संरक्षण को बताया सामूहिक दायित्व
विधायक सोमेश सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि अपनी भाषा और लिपि का संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि संताली भाषा आदिवासी समाज की पहचान है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक सहेज कर रखना जरूरी है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और “जोहार” कहकर अपने संबोधन का समापन किया।
























