- सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली, बिमल बैठा और शंकर कालिंदी की अगुवाई
- घाटशिला में भाजपा की सदस्यता अभियान को मिला जबरदस्त प्रतिसाद
जेबी लाइव, रिपोर्टर
विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा को स्थानीय स्तर पर व्यापक जनसमर्थन मिला है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के वरिष्ठ नेता बिमल बैठा और शंकर कालिंदी के नेतृत्व में कालिंदी बस्ती के सैकड़ों युवाओं और महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बिमल बैठा ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। नए सदस्यों ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों और विकास योजनाओं से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : छह सालों से झारखंड का विकास ठप, भाजपा ही दे सकती है स्थिर सरकार – आदित्य साहू
झारखंड में भाजपा की पकड़ मज़बूत, युवा वर्ग दिखा रहा है विश्वास
भाजपा नेताओं ने इस मौके पर कहा कि यह जनसमर्थन पार्टी की नीतियों पर जनता के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता को सरकार की योजनाओं से जोड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा घाटशिला में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और यह समर्थन भविष्य में झारखंड की राजनीतिक दिशा तय करेगा।
























