- कुणाल षड़ंगी ने कहा— रक्तदान से बचाया जा सकता है अनमोल जीवन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के कीताडीह स्थित सोनादेवी विश्वविद्यालय परिसर में 22 दिसंबर को रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम की देखरेख में सभी आवश्यक मानकों का पालन किया गया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : देवदूत पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों की प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे कई जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने आयोजकों को इस जनहितकारी पहल के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इस आयोजन से क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता और अधिक मजबूत हुई है।
























