- गुड़ाबान्दा प्रखंड में खिलाड़ियों का बढ़ाया गया मनोबल
- विधायक की अनुपस्थिति में झामुमो नेताओं ने किया वितरण
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : गुड़ाबान्दा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भालकी अंतर्गत ग्राम नामोलेपो में स्थानीय फुटबॉल टीम को जर्सी शेड का वितरण किया गया। यह वितरण घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा तुर्क विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन के सौजन्य से किया गया। विधायक की अनुपस्थिति में झामुमो भालकी पंचायत कमिटी के अध्यक्ष श्री बिमल कर्मकार, उपाध्यक्ष जयप्रकाश टुडू एवं झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी श्री राम किस्कु ने खिलाड़ियों को जर्सी शेड प्रदान किया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : धालभूमगढ़ में 23वां संताली भाषा दिवस समारोह आयोजित
जर्सी पाकर खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
जर्सी शेड पाकर नामोलेपो फुटबॉल टीम के खिलाड़ी काफी खुश नजर आए और विधायक सोमेश सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह का सहयोग खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नामोलेपो फुटबॉल टीम के सेक्रेटरी जेना बोदरा, चाड़ा बोदरा, प्रधान बोदरा, जागु बोदरा सहित अन्य ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित थे।
























